Uncategorized

CG के कवर्धा जिले के एसपी 2 महीने में दूसरी बार बदले गए:पल्लव के बाद अब राजेश अग्रवाल को हटाया गया; 4 IPS अफसरों का ट्रांसफर

By Dinesh chourasiya

राजेश अग्रवाल की जगह अब धर्मेंद्र छवई कवर्धा (कबीरधाम जिला) SP की जिम्मेदारी संभालेंगे। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ शासन ने फिर कवर्धा SP का तबादला कर दिया है। राजेश अग्रवाल की जगह अब धर्मेंद्र छवई कवर्धा (कबीरधाम) SP की जिम्मेदारी संभालेंगे। 2 महीने पहले भी कवर्धा कांड के दौरान उस समय के SP अभिषेक पल्लव को हटाकर राजेश अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई थी।

राजेश अग्रवाल के ट्रांसफर के पीछे ये वजह भी सामने आई है कि उनकी तबीयत लगातार खराब थी। कुछ दिन पहले उन्हें रायपुर में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आवेदन दिया था कि फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं। इस वजह से उन्हें कवर्धा से हटाया गया। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। राजेश अग्रवाल के साथ ही 4 IPS अधिकारियों का फिर ट्रांसफर किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश सोमवार देर शाम जारी किया।

मयंक गुर्जर को बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले मोहला-मानपुर जिले के ASP थे। वहीं बीजापुर की ASP पूजा कुमार को दंतेवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

देखिए ट्रांसफर लिस्ट-

16 दिन पहले 4 सीनियर IPS अफसरों के प्रभार बदले गए थे

9 नवंबर को ही छत्तीसगढ़ के 4 सीनियर IPS अफसरों के प्रभार में बदलाव हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा को प्रशिक्षण और अजाक (आदिम जाति कल्याण) की जिम्मेदारी दी गई। वहीं IG डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस प्रशिक्षण के IG में अपनी सेवाएं देंगे।

वहीं IPS ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक CCTNS/SCRB पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया। इसके साथ ही IPS अरविंद कुजूर को पुलिस महानिरीक्षक CAF पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कवर्धा कांड के दौरान 20 सितंबर को बदले गए थे SP

कवर्धा लोहारीडीह हत्याकांड के बाद SP अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय महोबे को हटाया गया था। उस दौरान ASI कुमार मंगलम और महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता को सस्पेंड किया गया था। इसके अलावा रेंगाखार थाने के निरीक्षक समेत पूरे 23 स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button