Uncategorized

भिलाई में अमित जोश एनकाउंटर मामले में जांच शुरू:सीएसपी के नेतृत्व में 4 जोन में बांटी गई टीम करेगी इनवेस्टिगेशन

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई में कुख्यात अपराधी अमित जोश के एनकाउंटर के बाद दुर्ग एसपी ने क्राइम सीन इनवेस्टिगेशन के लिए जांच टीम गठित कर दी है। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एफएसएल और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। जांच की मॉनीटरिंग एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर कर रहे हैं।

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि किसी भी एनकाउंटर के बाद घटना स्थल की जांच करनी होती है। वहां जो भी सबूत, गोलियों के खोखे, घटना स्थल पर क्राइस से जुड़े अन्य सबूतों को जुटाना होता है। इसके लिए एफएसएल की टीम मुख्य रूप से काम करती है।

क्राइम सीन इनवेस्टिगेशन के दौरान मौजूद सभी पुलिस अधिकारी

वो अपनी टीम के साथ शनिवार सुबह क्राइम सीन पर पहुंचे। क्राइम सीन को पहले से ही सुरक्षित कर दिया गया था। टीम ने वहां गोलियों के खोखे खोजे। घटना स्थल पर ब्लड के सैंपल, आरोपी के पकड़े और अन्य सामान को जुटाया। इसके बाद एफएसएल के डॉक्टर मोहन पटले ने उसे फोरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस की गाड़ी ने निकली बुलेट

पुलिस ने घटना स्थल से 8 से अधिक गोलियों के खोखे और बुलेट को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उस बुलेट को भी पुलिस की गाड़ी की बॉडी से निकला है, जिसे अमित जोश ने चलाई थी। सभी बुलेट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

4 जोन में बांटी गई टीम

अमित जोश एनकाउंटर में क्राइम सीन की जांच के लिए सीएसपी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में जो जांट टीम बनाई गई है, उसे 4 जोन में बांटा गया है। सभी टीम अलगे दिशा में जाकर सबूत इकट्ठा करने और जांच में जुटी है।

दुर्ग पुलिस की टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र – विधायक रिकेश सेन

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन अमित जोश के एनकाउंटर के लिए दुर्ग पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने पूरी एनकाउंटर टीम को प्रमोश और सम्मान दिलाने के लिए मुख्यमंतारी विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखा है।

विधायक ने पत्र में लिखा है कि जिस बहादुरी के साथ एसीसीयू टीम ने इस अपराधी का सामना किया और जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया वह सम्मान की हकदार होने के साथ ही पुलिस के लिए चुनौती बने आसामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश और कानून व्यवस्था तथा वर्दी पर हमला करने वालों को सबक भी है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि 10 महीनों में दो-दो एसपी कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस को अपराधियों से कड़ाई से निपटने ताकीद कर दिया था। ऐसे हालातों में 35 अपराधों में लिप्त अमित जोश का एनकाउंटर अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश और पुलिस टीम की बहादुरी का प्रमाण भी है।

सेन ने अमित जोश एनकाउंटर में शामिल दुर्ग पुलिस की टीम को राज्य व केंद्र सरकार से सम्मानित करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मान के साथ ही पदोन्नत भी करना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ पुलिस का मनोबल और भी मजबूत हो और ऐसे अपराधियों का अपनी जान पर खेल कर सामना करने वाले जांबाज पुलिस कर्मी क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने और अपराधियों को तोड़ने इसी वीरता और उत्साह से कार्य करते रहें।

Related Articles

Back to top button