Uncategorized

रायपुर में सड़क हादसे में मौत से भड़का आक्रोश भीड़ ने जलाया ट्रेलर देर रात थाने के सामने चक्काजाम, मुआवजा और कार्यवाही को लेकर नारेबाजी

By Dinesh chourasiya

राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाने क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने एक ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद करीब 200 ग्रामीणों ने तिल्दा नेवरा थाने का घेराव कर दिया है। फिलहाल मौके पर पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक से कोटा रोड सारथी ट्रेडर्स के पास से गुजर रहा था। तभी अचानक एक कार से टकरा गया और सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। फिर भीड़ नारेबाजी करने लगी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button