Uncategorized

भिलाई में मवेशशियों को फैल रहा लंपी वायरस:पशु विभाग ने जारी किया अलर्ट, जारी किया गया वैक्सीनेशन

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में मवेशियों को लंपी वायरस फैलने की पुष्टि हुई है। पशु चिकित्सा विभाग ने भिलाई में कई जानवरों में यह वायरस होना पाया है। इसको लेकर विभाग वैक्सीनेशन करके सभी जानवरों को लंपी से बचाव के लिए टीका लगाएगा।

पशु चिकित्सा विभाग दुर्ग के उप संचालक सुधीर प्रताप सिंह ने जानवरों में लंपी वायरस होने की पुष्टि हुई है। उनका कहना है कि उन्हें भिलाई के सुपेला क्षेत्र से जानवरों के शरीर से खून निकलने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

जब उनकी टीम वहां पहुंची और संदेही जानवरों की जांच की तो पाया कि वो सभी लंपी वायरस से ग्रषित हैं। इसके बाद टीम ने इससे बचाव के लिए जानवरों को वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया। वैक्सीन लगाने से पहले उन्होंने वार्ड के पार्षद रविशंकर कुर्रे के जरिए मुनादी करवाई है।

मुनादी में जानवर पालने वाले सभी लोगों से अपील की गई है कि कोई भी अपने जानवरों को बाहर ना निकलने दें। घरों में बांधकर रखें। पशु चिकित्सा विभाग की टीम घऱ घर पहुंचेगी और वैक्सीन लगाएगी, जिससे यह बीमारी एक जानवर से दूसरे को ना फैलने पाए।

लंपी वायरस के क्या हैं लक्षण

डॉ. सिंह के मुताबिक लंपी वायरस भेंड़ और बकरी में पाये जाने वाले वायरस का अपग्रेड रूप है। यह गाय और भैंस प्रजाति के जानवरों में ही होता है। इसमें जानवर को तेज बुखार आता है। शरीर में ढ़ेर सारी छोटी-छोटी गांठ दिखने लगती है। पैरों में सूजन आ जाता है। तेज दर्द के कारण जानवर चल नहीं पाता है। उसका खाना कम हो जाता है।

लंपी से बचाव के लिए ये सावधानी बरतें

डॉ. सिंह ने बताया कि लंपी वायरस गाय भैंस के अलावा दूसरे जानवर या इंसान में नहीं फैलता है। इसलिए उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। मवेशियों में ये न फैले इसके लिए सबसे जरूरी है कि दूसरे राज्यों से मवेशियों को यहां न लाएं। एक जानवर का चारा दूसरा जानवर न खाए। मच्छर, मक्खियों से बचाव करें। एक जानवर की सुई दूसरे जानवर को कभी न लगाएं। इससे यह वायरस तेजी से एक से दूसरे में फैलता है।

Related Articles

Back to top button