रायपुर में 48 घंटे में 6 लोगों की हत्या:ज्यादातर हमले चाकू और धारदार हथियार से, दीपावली में बदमाशों ने शहरभर मचाया उत्पात
By Dinesh chourasiya
राजधानी रायपुर में बीते 48 घंटे में 6 लोगों की हत्या हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि ये संख्या और बढ़ सकती है। कुछ मामलों में पुलिस अभी प्रारंभिक जांच पड़ताल में जुटी हैं। इस वजह से वह हत्या की पुष्टि नहीं कर रही है। इसके अलावा कुछ वारदात में युवक गंभीर हालात में अस्पतालों में भर्ती है। जिनका इलाज जारी है। यह वारदातें दीपावली और उसके अगले दिन शहर भर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई है।
पहली वारदात







रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित BSUP कॉलोनी में जुए में हार जीत को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान संजय यादव (35) पर तीन-चार आरोपियों ने पेचकस और बियर की बोतल से उसके सीने में और पेट पर वार किया।
इस दौरान उसके भी भाई ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन, आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। हमले में संजय लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में दूसरे पक्ष के भी एक युवक आनंद सिंह की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसके भी शरीर में कई जगह धारदार हथियार से हमला किया गया था। पहले उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डीकेएस अस्पताल में रिफर कर दिया गया था। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरी वारदात




मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कृष वर्मा की हत्या हुई है। वह अपने मोहल्ले देवार पारा में घूम रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर नशे में धुत युवकों ने कृष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कृष बुरी तरह से घायल हो गया। सीने पर जख्म के निशान हैं। वहीं सीने पर उसके 786 का टैटू बना हुआ है।
कृष को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया
आसपास के लोगों ने फौरन तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी। कृष को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तेलीबांधा पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
तीसरी वारदात
खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंती विहार के पास एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पत्नी पर भी पर हमला किया गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।

किरायेदारों से पूछताछ
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रत्नेश बैनर्जी (70) है। वह अपनी पत्नी माया बनर्जी (70) के साथ रहते थे। वहीं बेटा कोलकाता में रहता है। वहां बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। पुलिस ने 3 किरायेदारों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

चौथी वारदात
खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना के लेबर क्वार्टर के पास 30 अक्टूबर के तड़के एक JCB ड्राइवर की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लाश को सड़क किनारे फेंक कर आरोपी भाग गए। गले और सिर पर वार किया गया है। मृतक का नाम सुंदर साहू है। वह एक कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में जेसीबी चलाने का काम करता था। मामले में खम्हारडीह पुलिस जांच कर रही है।

पांचवी वारदात
5वीं वारदात तिल्दा नेवरा इलाके में हुई है। शुक्रवार की रात अमन प्रकाश रात्रे की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। उसके शरीर में चोट के गंभीर निशान है। आसपास मौजूद लोगों ने सुबह जब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।




