Uncategorized

भूकंप के झटकों से कांपा झारखंड 5 सेकंड तक हिलती रही धरती

By Dinesh chourasiya

शनिवार की सुबह झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के लगातार झटकों से झारखंड में कई जगहों पर धरती करीब 5 सेकंड तक हिलती रही। मिली जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।

भूकंप का एपीसेंटर झारखंड के खसरांवा जिले से 13 किलोमीटर दूरी पर था। लगातार आए झटकों से लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह की जनहानि का मामला सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button