Uncategorized

दुर्ग में एक युवक को टोनही कहना पड़ा भारी पड़ोसियों ने मिलकर युवक को उतरा मौत के घाट,टोनही कहकर चिढ़ता था पड़ोस की महिलाओं को

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में देर रात हुई युवक की हत्या - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिला में रात को एक युवक की पड़ोसियों ने इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वो पड़ोस की महिला को टोनही बुलाता था। मोहन नगर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि मामला थाना अंतर्गत उरला क्षेत्र का है। बीते बुधवार देर रात वहां राजपूत और मानिकपुरी दो पड़ोसियों के बीच जमकर विवाद हुआ। लोगों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद अचा आ रहा है। अक्सर उनके बीच झगड़ा हो जाता था।

बुधवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली गलौच से होते हुए हाथापाई तक पहुंच गया। बात बढ़ने पर भूपेंद्र सिंह राजपूत पिता रिषी सिंह राजपूत (50 साल) टंगिया लेकर पड़ोसी को मारने दौड़ा। इस पर खेलदास मानिकपुरी उसका बेटा छम्मन दास मानिकपुरी और मां सतोषी बाई मानिकपुरी भी लाठी डंडा और टंगिया लेकर मारने दौड़े।

उन लोगों ने भूपेंद्र सिंह को घेरकर बुरी तरह मारा। कई जगह टंगिया से वार से वो बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे घायल हालत में जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मोहन नगर पुलिस ने सभी संदेहियों को हिरासत में ले लिया गया है। सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

मां को टोनही बुलाने पर हुआ विवाद

थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि भूपेंद्र सिंह छम्मन की मां संतोषी बाई मानिकपुरी को अक्सर टोनही कहकर बुलाता था। उसका कहना है कि उसकी मां के टोना लेने से उसकी पत्नी बीमार रहती है। बुधवार को भूपेंद्र ने छम्मन की मांग को टोनहरी बुलाकर बुराभला कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद काफी बढ़ गया था। जिसके बाद ये घटना हुई।

Related Articles

Back to top button