भिलाई के बोरिया गेट में संयुक्त ट्रेड यूनियन की हड़ताल को लेकर पर्चे बाटे 28 को इन मागों को लेकर बीएसपी सहित सेल इकाई में हड़ताल
By Dinesh chourasiya

बीएसपी सहित सेल की सभी इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारी संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले 28 अक्टूबर को बड़ी हड़ताल करने जा रहे हैं। हड़ताल से 6 दिन पहले बीएसपी के अलग-अलग यूनियन के नेताओं ने बोरिया गेट पहुंचकर बीएसपी कर्मचारियों को पर्चा बांटकर अपनी मांग से अवगत कराया।
28 अक्टूबर को होने जा रही इस हड़ताल में बीएसपी सहित सेल के सभी प्लांट और खदान में काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे। इस हड़ताल में संयुक्त ट्रेड यूनियन के आठ यूनियन शामिल हैं। उन्होंने हड़ताल को व्यापक रूप देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।








इसी को लेकर सभी यूनियन के नेता मंगलवार सुबह सुबह बोरिया गेट पहुंचे। उन्होंने बीएसपी के कर्मचारियों को ड्यूटी आते जाते अपनी मांग और हड़ताल से जुड़ा पर्चा बांटकर जागरूक किया। पर्चा में सभी कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है।

बीएसपी नेताओं ने बताया कि वो लोग 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। जो पर्चा वो लोग बांट रहे हैं उसमें 2017 से प्रभावी वेतन समझौते, भ्रामक बोनस फार्मुला, ठेका कर्मचारियों को वेतन देने, ठेकाकर्मियों के ईएसआई की सीमा बढ़ाने, बोनस सहित अन्य कई मांग शामिल हैं।
बीएमएस के अध्यक्ष चिन्ना केशवलु ने बताया कि यह हड़ताल पूरे देश के स्टील प्लांट और खदानों में होगी और इसे सफल बनाने सुबह से ही सभी यूनियन के लोग पर्चे बांटकर माहौल बना रहे हैं। इधर प्लांट के अंदर भी यूनियन के लोग लगातार बैठकें लेकर हड़ताल को सफल बनाने सभी का समर्थन ले रहे हैं।











