Uncategorized

भिलाई में कबाड़ी और उसके साथियों ने किया पत्रकारों पर जनलेवा हमला:रिपोर्टिंग के दौरान बुरी तरह पीटा, तीन आरोपी को पुलिस ने दबोचा 

By Dinesh chourasiya

पत्रकारों पर हुआ जानलेवा हमला - Dainik Bhaskar

भिलाई के कचांदुर और ढौर के बीच कल हुए सड़क हादसे का कवरेज करने गए तीन पत्रकार और उनके कार चालक पर वहां के कबाड़ी और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। उन लोगों ने तीनों को बुरी तरह पीटा। जेवरा सिरसा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुमार ने बताया कि कचांदुर और ढौर के बीच सोमवार सुबह एक ट्रक चालक ने बाइक सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने वहां चक्का जाम कर बवाल किया।

इतनी बड़ी घटना को कवर करने के लिए रायपुर से एक टीवी चैन के पत्रकार अनमोल तिवारी, दुर्गेश साहू और उनकी कार का चालक कुलदीप गनवर भी पहुंचे थे। वो लोग सोमवार शाम 4 बजे के करीब दुर्घटना स्थल पर जाकर न्यूज कवर कर रहे थे। इसी दौरान पेशे से कबाड़ का व्यौसाय करने वाले और आदतन बदमाश राजू मांडले, दामेन दास मानिकपुरी और बघेल शराब के नशे में पहुंच गए।

दामेनदास मानिकपुरी ने उनसे कहा कि उनकी रिकार्डिंग करो। इस पर चालक गनवर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसके बाद मानिकपुरी गनवर से गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। यह देख अनमोल और दुर्गेश उन्हें मना करने पहुंचे। इस पर राजू, मानिकपुर और बघेल सहित अन्य ने मिलकर तीनों को बुरी तरह मारा।

वहां से वो लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। इसके बाद चैकी जेवरा सिरसा में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद एसपी और सीएसपी दुर्ग ने मामले पर संज्ञान लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शाम तक उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जान बचाकर खेत में छिपते हुए भागे पत्रकार

पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपी इतने नशे में थे कि उन लोगों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। उन लोगों ने चाकू निकाला और तीनों को रस्सी से बांधकर जान से मारने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान तीन पत्रकारों ने अपने आपको उनसे छुड़वाया और वहां भाग खड़े हुए। वो लोग अपनी जान बचाने के लिए धान और सब्जी के खेत में छिपे और अपने साथियों को फोन करके पुलिस को बुलवाया।

Related Articles

Back to top button