
कांग्रेस ने रायुपर दक्षिण सीट से प्रमोद दुबे के नाम पर लगाई मुहर? खरीदा नामांकन फार्म, कल दीपक बैज से की थी मुलाकात
By Dinesh chourasiya







रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए धीरे—धीरे सियासी पारा गरमाते हुए नजर आ रहा है। जहां एक ओर सत्ताधारी पार्टी भाजपा अपने उम्मीदवार के चुनाव के करने में जुटी हुई तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी खींचतान की स्थिति पैदा हो रही है। कई कांग्रेस नेताओं ने रायपुर दक्षिण सीट से बाहरी प्रत्याशी को मौका देने की मांग की है तो दूसरी ओर रायपुर के स्थानीय नेता भी टिकट के लिए पूरजोर ताकत लगा रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने नामांकन फार्म खरीदा है। बता दें प्रमोद दुबे रायपुर दक्षिण सीट से प्रबल दावेदार हैं और कल उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज से भी मुलाकात की थी।
गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में खींचतान की स्थिति देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी रायपुर दक्षिण से पैराशूट प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने वाली है, इसी बात को लेकर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे PCC चीफ दीपक बैज के बंगले पहुंचे थे और टिकट देने की मांग की। प्रमोद दुबे के समर्थकों ने कहा कि पैराशूट लैंडिंग से मनोबल टूटता है, इसलिए स्थानीय और जनाधार वाले नेता को टिकट दिया जाना चाहिए।




बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से रायपुर दक्षिण सीट खाली हो गया है। बृजमोहन यहां से पिछले करीब 35 साल से विधायक चुने रहे हैं। वहीं, अब देखने वाली बात ये होगी कि भाजपा यहां से बृजमोहन की जगह किसे चुनावी मैदान में उतारेगी।




