Uncategorized

भिलाई के टाउनशिप में 50 से अधिक बेजा कब्जा धारकों पर बीएसपी की बड़ी कार्यवाही BSP की टीम ने मकान खाली कराकर समान किया जब्त

By Dinesh chourasiya

बीएसपी के मकान खाली कराने की कार्रवाई - Dainik Bhaskar

भिलाई टाउनशिप में बेजा कब्जा करके रह रहे लोगों के खिलाफ मकान खाली कराने की कार्रवाई लगातार चल रही है। बुधवार को भी बीएसपी की टीम ने सेक्टर 6 में 50 से अधिक मकान को खाली कराकर वहां रह रहे लोगों का सामान बाहर किया। इस दौरान जो लोग नहीं थे उनका सामान जब्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक बीएसपी की इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम बुधवार दोपहर को सेक्टर 6 पहुंची। उन्होंने वहां बहुमंजिला इमारत में रह रहे लोगों को मकान खाली करने की बात कही। कार्रवाई के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में गार्ड बीएसपी के अधिकारी कर्मचारी और पुलिस बल था।

घरों का सामान खाली करके बनाई गई लिस्ट

वहां रह रहे लोगों ने बीएसपी के से कुछ लोगों ने खाली करने का कुछ समय मांगा। इस पर कार्रवाई करने करने पहुंचे अधिकारी केके यादव ने उन्हें कहा कि उन्हें पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद उन्होंने टीम के लोगों से मकान का सामान निकालकर बाहर रखने का निर्देश दिया।

जैसे ही बीएसपी के लोगों ने वहां रह रहे लोगों के मकान का सामान बाहर करना शुरू किया लोग भड़क गए। उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने लोगों को शांत करा दिया।

50 से अधिक मकान किए गए खाली

बीएसपी के अधिकारियों ने बिल्डिंग में रह रहे 50 से अधिक मकानों को खाली कराया। इसके बाद उसके दरवाजे खिड़कियों को तोड़कर पानी और नल कनेक्शन का काट दिया। यदि दोबारा लोगों ने वहां रहना शुरू किया तो उसके बाद उनके सामान को जब्ती करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button