CG में गर्भपात के लिए प्रेमी ने प्रेमिका को खिलाई गर्भपात की दवा प्रेमिका की तबियत बिगड़ी प्रेमी दोस्त मेडिकल संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
By Dinesh chourasiya

राजनांदगांव| खड़गांव थाना क्षेत्र में गर्भपात की दवा खाने से युवती की सेहत बिगड़ गई। अधिक खून बहने की वजह से युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती को दवा खिलाने वाले प्रेमी, दवा खरीदी करने वाले सहयोगी और मेडिकल संचालक को गिरफ्तार लिया है। खड़गांव पुलिस ने बताया कि फुलकोड़ो निवासी चेतनदास मारकंडे का युवती से प्रेम प्रसंग था। जिससे युवती गर्भवती हो गई। चेतन ने अपनी प्रेमिका को गर्भपात के लिए दवा खिलाई। जिसे खाते ही युवती की हालत बिगड़ने लगी और अधिक खून बहने से वह गंभीर हो गई। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पुलिस ने युवती का बयान भी लिया। जिसके आधार पर गर्भपात की दवा खिलाने वाले चेतनदा मारकंडे, दवा खरीदकर लाने वाले जोहरलाल खैरवार, प्रतिबंधित दवा बेचने वाले मेडिकल संचालक सदानंद सरकार व एक अन्य नाबालिग को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है।




