भिलाई में जौमोटो ‘से ऑर्डर किया पनीर टिक्का , पार्सल में मिला चिकन: रेस्टारेंट में जमकर हंगामा, मैनेजर ने माफी मांगी; महिलाएं बोलीं-धर्म भ्रष्ट कर दिया
By Dinesh chourasiya
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी सुनील राउत के परिवार में महिलाएं तीज के दिन उपवास थीं। इस पर उन्होंने बाकी सदस्यों के लिए जोमैटो से पनीर टिक्का ऑर्डर किया। बहरोज बिरियानी सेंटर से जब पार्सल घर पहुंचा तो उसमें चिकन निकला। इस पर घर की महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

कंपनी मैनेजर ने मांगी माफी







महिलाओं का कहना है कि, कंपनी के कर्मचारियों ने उनका धर्म भ्रष्ट कर दिया। घर में त्योहार के दिन नॉनवेज देखकर बाकी लोग भी भड़क गए। इसके बाद परिवार के लोग नवानी रोड स्थित बेहरोज किचन सेंटर पहुंच गए। वहां हंगामा होने लगा।
बात बढ़ती देख रेस्टोरेंट के मैनेजर अकबर खान ने गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद भी लोग भड़के हुए थे। बताया जा रहा है कि माहौल को शांत कराने के लिए मैनेजर ने कुछ राजनीतिक लोगों से भी ग्राहक पर दबाव डलवाया।
पार्सल स्लिप में लगाया वेज का स्टिकर




बेहरोज बिरियानी से आए पार्सल में ग्रीन सिंबल बना था। यह सिंबल वेज खाद्य पदार्थ के लिए उपयोग होता है। वहीं, नॉनवेज के लिए रेड सिंबल यूज किया जाता है। बिल पर पनीर टिक्का मसाला और केक लिखा हुआ है, लेकिन पार्सल के डिब्बे में चिकन निकाला
ऑनलाइन किया था सब्जी ऑर्डर
ग्राहक ने बताया कि, वे लोग हिंदू परिवार से आते हैं। 6 सितंबर को घर की सभी महिलाएं तीज उपवास थी। सुबह से पानी तक नहीं पिया था। इसलिए दाल और चावल घर पर बना लिया। सोचा कि कुछ सब्जी बाहर से मंगवा लेते हैं। इसलिए जोमैटो के जरिए बेहरोज किचन से पनीर टिक्का का ऑर्डर किया था।
सो रहा खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग
शिकायतकर्ता का कहना है कि, ऐसे रेस्टोरेंट और किचन संचालकों पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अचानक छापेमारी कर देखना चाहिए कि, वेज और नॉनवेज का काउंटर और स्टोरेज पैकिंग अलग-अलग है या नहीं।
बेहरोज में भी वेज-नॉनवेज सेक्शन को अलग-अलग नहीं किया गया है। इसीलिए उसने वेज की जगह दूसरे के नॉनवेज ऑर्डर को भेज दिया। इस पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।




