दुर्ग में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, भिलाई विधायक और सतनामी समाज के युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में गरजे कांग्रेसी कल जेल भरो आदोलन
By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के युवाओं की हो रही गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोल दिया है। शनिवार को दुर्ग में इस मामले को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल भी शामिल हुए।
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के काम को छोड़कर कांग्रेसी नेताओ को गिरफ्तार करने में लगी है। सरकार बलौदाबाजार हिंसा मामले में रोषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। यदि उन्हें इस पर सही कार्रवाई ही करनी है तो फिर अन्य मामलों की तरह इसे भी सीबीआई को क्यों नहीं सौंप दे रहे हैं।







विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं के गिरफ्तारी के खिलाफ हजारों की संख्या में लोग दुर्ग जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द विधायक सही सभी गिरफ्तार युवाओं को रिहा नहीं कि गया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई जिला के कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दुर्ग जिला अस्पताल के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सभी कांग्रेसी नेता इकट्ठा हुए और धरना प्रदर्शन शुरू किया। यहां तीनों शहर दुर्ग, भिलाई, रिसाली के महापौर, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जमा हुए।
इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार अपने नाकामी को छिपाने की कोशिश में हमारे विधायक को दोषी बता रही है। लेकिन एक सबूत भी पेश नहीं कर पा रही है। यही नहीं पुलिस थाने के 100 मीटर दूरी पर गोली चलाई जाती है। उसे पुलिस आज तक पकड़ नहीं पाई है और जो हमारे कांग्रेस के जनप्रिय नेता हैं, पुलिस उनके घर में जाकर गिरफ्तार कर रही है।




विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी कर पूछताछ के बहाने गिरफ्तार करती है। यह द्वेषपूर्ण राजनीति है। यदि एक भी सबूत सरकार के पास हो तो वह सार्वजनिक करे। भूपेश बघेल ने कहा कि यदि जल्द से जल्द देवेंद्र यादव को रिहा नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कल युवा कांग्रेस करेंगे जेल भरो आंदोलन
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और निर्दोष सतनामी युवाओं के गिरफ्तारी के विरोध को लेकर युवा कांग्रेस कल जेल भरो आंदोलन करेंगे। कल 11 बजे सभी युवा साथी सिविक सेंटर पार्किंग के पास उपस्थित होंगे और हजारों की संख्या में अपनी गिरफ्तारी देंगे।




