Uncategorized

भिलाई में कर्ज से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी:होटल में खाना बनाने का करता था 

By Dinesh chourasiya

माधो दलाई का शव स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ - Dainik Bhaskar

भिलाई के सुपेला थाना अंतर्गत रविदास नगर में 45 वर्षीय युवक माधो दलाई ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक मूलतः उड़ीसा का रहने वाला है। वो पिछले कई सालों से भिलाई में रहकर एक होटल में खाना बनाने का काम करता था।

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माधो दलाई सुपेला क्षेत्र में एक होटल में खाना बनाता था। वो रविदार नगर में पिछले 5 सालों से किराये का मकान लेकर अकेले रह रहा था। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वो शराब पीने का आदी थी। इसी के चलते उसने लोगों से काफी कर्ज लेकर रखा हुआ था। कर्जदार उसे रोज पैसा देने के लिए परेशान करते थे।

पैसा न चुका पाने से कर्जदार उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। इससे वो काफी परेशान था। वो रोज की तरह रविवार की दोपहर होटल से खाना बनाकर अपने घर पहुंचा। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को 6 बजे के करीब मकान मालिक ने उसे फंदे पर लटका देखा तो डायल 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जब उसे मृत घोषित कर दिया तो शव को मरचुरी में रखवा दिया गया।

पत्नी से झगड़ा होने के चलते भी था परेशान

यह भी जानकारी मिली है कि माधों की पहली पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। इसके बाद उसने एक और शादी की। दूसरी पत्नी एक बेटी है। माधो और उसकी दूसरी पत्नी में पट नहीं रही थी, इससे वो आंध्र प्रदेश में रह रही थी। उसका उसकी पत्नी से फोन पर कुछ झगड़ा भी हुआ था। उससे भी वो काफी परेशान है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button