Uncategorized

भिलाई निगम क्षेत्र में देर से होगी पानी की सप्लाई:शिवनाथ इंटेकवेल के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट,

By Dinesh chourasiya

देर से होगी पेयजल की सप्लाई - Dainik Bhaskar

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में शिवनाथ इंटेकवेल के ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट होने की वजह से एक से दो घंटे की देरी से पानी की सप्लाई हो जाएगी। अगर आपके घर में सुबह 7 बजे पानी नहीं आए तो परेशान नहीं हों।

भिलाई नगर निगम के मुताबिक शिवनाथ इंटकवेल के मेन ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आ गया है। इसके चलते स्टैंड बाई ट्रांसफॉर्मर से पंप में लगे 3 मोटर चलाए जा रहे हैं। इसमें भी एक मोटर कम चल रहा है। इसके कारण पानी की आपूर्ति धीमी रफ्तार से हो रही है। इसके चलते निगम के सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई देर से होने की संभावना है।

भिलाई नगर पालिक निगम मुख्यालय भिलाई

निगम प्रशासन का कहना है कि बारिश के कारण ट्रांसफॉर्मर में मॉइश्चराइजर आ गया है। इसलिए खराबी ठीक करने में परेशानी हो रही है। जब तक तीनों मोटर से पानी की सप्लाई सही नहीं हो जाएगी यह समस्या ऐसी ही बनी रहेगी। निगम के इंजीनियरों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर से माइश्चराइजर ठीक हो जाएगा। फाल्ट को ठीक कर लिया जाएगा। स्टैंडबाई ट्रांसफॉर्मर से ही मोटर चलाए जा रहे हैं।

सभी क्षेत्रों में होगी देर से पानी आने की समस्या

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में सुबह 7 बजे से और साम को 6 बजे से पानी सप्लाई किया जाता है। पूरे निगम क्षेत्र में अलग-अलग जोन के मुताबिक पानी की सप्लाई की जाती है। निगम में नल कनेक्शन धारकों की बात करें तो यहां डेढ़ लाख से अधिक नल कनेक्शन है। इस तरह देखा जाए तो देर से पानी आने की समस्या से करीब 2-3 लाख लोगों को परेशानी होगी।

Related Articles

Back to top button