
भिलाई के डीपीएस स्कूल में बच्ची के साथ नहीं हुआ किसी भी तरह का यौन शोषण, माहौल खराब करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्यवाही: एसपी जितेंद्र शुक्ला
By Dinesh chourasiya
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि स्कूल में बच्ची के साथ किसी भी तरह का यौन शोषण नहीं हुआ है। बच्ची के स्कूल में प्रवेश करने से लेकर उसके वापस लौटने तक के सारे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।







वहीं बच्ची के पालकों से बातचीत करके जिन डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया उनका भी बयान लिया गया। डॉक्टरों ने यौन शोषण की घटना से इनकार किया है। जांच के बाद परिजन भी संतुष्ट नजर आए।
कुछ लोगों के द्वारा मीडिया में यौन शोषण की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। जिले का पुलिस अधीक्षक होने के नाते मैं इन खबरों का खंडन करता हूं। अगर जानबूझकर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जाएगी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला जानिए




दरअसल कुछ मीडिया रिपोट्र्स के मुताबित 5 जुलाई को स्कूल में पढऩे वाली एक बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस पूरे मामले की जांच की और स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन से पूरी जानकारी ली। जांच टीम में पुलिस के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग, स्कूल प्रबंधन और पीड़ित परिजन भी शामिल थे।
इस घटना के बाद जांच रिपोर्ट को लेकर स्कूल में पढ़ने वाले बाकी बच्चों के पालकों के मन में कई तरह के सवाल थे। जिसको लेकर शुक्रवार को पालकों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया




