Uncategorized

By Dinesh chourasiya

भिलाई में प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार
 कोसानाला सुपेला के पास किया था प्राणघातक हमला
 सुपेला पुलिस ने आरोपी को दबोचा
 आरोपी आदतन बदमाश है जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज है

—00—
प्रार्थी मौहित वैद्य निवासी कोसानाला सुपेला में रहता है जो दिनांक 03.07.2024 की शाम करीबन 06.00 बजे पड़ोस का रहने वाला बबलू निषाद पुरानी बातो को लेकर मांग बहन की गंदी-गंदी गालिया देने लगा प्रार्थी द्वारा मना करने पर हत्या करने कीे नियत से हाथ में रखे धारदार चाकू से गले के पास मारा जिससे प्रार्थी द्वारा पीछे हटने पर बांये हाथ के हथेली एवं अंगुली में काफी चोट लगा है। आरोपी प्रार्थी को घायल कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस आरोपी बबलू निषाद के पता तलाश में लग गई। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि बबलू निषाद सुपेला में घुम रहा है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पुलिस को जप्त कराया। आरोपी को आज दिनांक 04.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन बदमाश है। इनके विरूद्ध कई मामले दर्ज है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह, प्र.आर. संतोष राज आर. फराज खान एवं महात्मा साहू का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक
751/2024
धारा 109 BNS
आरोपी नवीन उर्फ बबलू निषाद पिता रमेश निषाद उम्र 21 साल निवासी कोसानाला सुपेला

Related Articles

Back to top button