Uncategorized

भिलाई में गोलीकांड के दूसरे आरोपी अंकुर शर्मा के घर चला बुलडोजर:मुख्य आरोपी अमित जोश अब भी फरार, पुलिस नहीं लगा पा रही पता

By Dinesh chourasiya

अंकुर शर्मा के घर में चलता बुलडोजर और सामान निकालकर बाहर रखा गया। - Dainik Bhaskar

भिलाई टाउनशिप में पुलिस कंट्रोल रूम से कुछ दूर पर ग्लोब चौक के पास दो युवकों को गोली मारने की घटना के बाद से दुर्ग पुलिस मुख्य आरोपी अमित जोश की तलाश में जुटी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बीएसपी प्रबंधन के साथ मिलकर पहले अमित जोश और उसके बहनोई लक्की का घर तोड़ा। इसके बाद मंगलवार को वारदात के दूसरे आरोपी अंकुर शर्मा के घर में बुलडोजर चलाया गया। यहां से पुलिस ने चाकू जब्त किया है।

भिलाई नगर टीआई राजकुमार लहरे ने बताया कि अंकुर शर्मा ने सेक्टर 6 में अनफिट 12 क्वॉर्टर्स पर कब्जा कर रखा था। उन सभी क्वार्टर को उसने अलग-अलग लोगों को किराय पर दिया था। इसकी जानकारी होते ही उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट के इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस की टीम और बीएसपी की टीम मिलकर मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब सेक्टर 6 बुलडोजर लेकर पहुंची।

बीएसपी की टीम ने यहां 12 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। सभी अनफिट घरों के भवन को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया, जिससे वहां दोबारा कब्जा ना हो सके। सभी मकानों के सीवरेज और बिजली पानी के कनेक्शन को भी काट दिया गया है। जिन घरों को तोड़ गया उसमें गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा और उसके भाई अर्पित शर्मा का घर भी शामिल है।

अंकुर शर्मा के घर से मिला चाकू पुलिस ने किया जब्त

अंकुर शर्मा के घर मिला चाकू

अंकुर शर्मा, भिलाई गोलीकांड का मुख्य आरोपी अमित जोश का पार्टनर है। ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड के समय अंकुर शर्मा भी जोश के साथ था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन अंकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अंकुर शर्मा के खिलाफ भी कई मामलों में अपराध दर्ज है। पुलिस ने बताया कि जब वो अंकुर शर्मा के घर की तलाशी लेने लगी तो वहां से एक बड़ा चाकू जब्त किया गया है।

सभी मकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया

सेक्टर 6 में अंकुर शर्मा ने कर रखा था कई घरों में कब्जा

अमित जोश के घर 28 जून को बीएसपी की टीम ने बुलडोजर चलाया था। उस दौरान अमित जोश के पास 17 ऐसे अवैध क्वार्टर मिले जिसे उसने किराये से चढ़ाया था। इसी तरह जब मंगलवार 2 जुलाई को बीएसपी टीम अंकुश शर्मा के घर पहुंची तो पाया कि उनसे 12 क्वॉर्टर्स पर अपना कब्जा करके उसे किराए पर दे रखा है।

पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 मीटर की दूरी पर चली थी गोली

भिलाई नगर में 25 जून को सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 मीटर की दूरी पर रात 1 से 2 बजे के बीच बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश ने पिस्टल से फायर किया था। इसमें दो लोगों को पेट में गोली लगी थी। उनका रायपुर में इलाज चल रहा है। इसके बाद अमित जोश ने अपनी बहन के घर सेकटर 5 में भी हवाई फायर किया था। पुलिस अमित जोश को तो गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन उसके और उसके करीबियों के घर में बुलडोजर चलवाकर उसका साम्राज्य खत्म कर रही है, जिससे अमित जोश सरेंडर कर सके।

Related Articles

Back to top button