Uncategorized

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसपी प्रबंधन के किया खिलाफ प्रदर्शन लीज संघर्ष समिति के पदाधिकारी बैठे धरने पर, किया टीए बिल्डिंग का घेराव

By Dinesh chourasiya

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के दफ्तर के आगे सैकड़ों समर्थकों के साथ बैठकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लीज संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बरसात के दिनो में भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप क्षेत्र के आवासों का मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। घरों की छटों पर टारफेल्ट नहीं बिछाने से उनसे पानी टपक रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। नालों और सीवरेज की सफाई नहीं की जा रही है। बीएसपी टाउनशिप प्रबंधन को लोगों की तकलीफ से कोई वास्ता नहीं है। इसीको लेकर वो विरोध प्रदर्शन करने धरने पर बैठे हैं।

प्रबंधन ने अभी तक बैकलाइन में मिट्टी के कटाव का काम भी नहीं किया है। इससे टाउनशिप में रह रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

टीए बिल्डिंग का घेराव करने जाते हुए कांग्रेसी व टाउनशिपवासी

बिना नोटिस लोगों को बेघर करने को बताया गलत

विधायक ने कहा कि बीएसपी बिना नोटिस दिए लोगों के घरों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही है। बीएसपी को चाहिए कि वो पहले लोगों को नोटिस दे, उसके बाद उनके घरों पर कार्रवाई करे। ये कानून है कि जो भी कार्रवाई की जाए वो प्रक्रिया के तहत की जाए। यहां के अधिकारी ऐसे हैं कि वो लोगों से मिलते तक नहीं है। इससे लोग अपनी बात उन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। हमारे खूबसूरत से शहर को दल्लीराजहरा और अहिरवारा की तरह बर्बाद किया जा रहा है। ये होने नहीं दिया जाएगा।

टीए बिल्डिंग में अंदर जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों से हुई धक्कामुक्की

अपराधियों द्वारा घरों में कब्जा करना गलत

पिछले कई दशकों से एक गैंग काम करती है। इसमें बहुत सारे लोग राजनीतिक दलों और प्रशासन के लोगों से मिलकर क्वार्टर पर कब्जा करते हैं और उसे किराये से देते हैं। ये पूरी तरह से गलत है। उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बीएसपी को चाहिए कि डैमेज क्वार्टर को तोड़े और बचे हुए क्वार्टर को लाइसेंस पर दे। इससे लोगों को दिक्कत ना हो।

कांग्रेस नहीं भाजपा लोगों को हिंसक बनाने का काम कर रही है – देवेंद्र

कल हमारे नेता राहुल जी ने हमारे ईश्वर भगवान शंकर की तस्वीर दिखाई। ईसू और गुरुनानक की तस्वीर दिखाई। उसमें कहा कि ये जो हाथ है वो शांति और सदभाव का प्रतीक है। उन्होने कहा कि हिंदू कभी हिंसक नहीं हुए। हिंदू धर्म हो या कोई भी धर्म हो सभी ने लोगों को हिंसा नहीं सिखाई। भाजपा धर्म के नाम पर पिछले कई सालों से लोगों को हिंसक बनाने का काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button