छत्तीसगढ़

DGP अशोक जुनेजा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात, पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं

By Dinesh chourasiya

रायपुर। डीजीपी अशोक जुनेजा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बता दें कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ जोरो पर है। साइंस कॉलेज मैदान पर तेज़ी से काम चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में नव नियुक्त सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इनके साथ ही सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस दिन विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं मंत्रिमंडल की भी शपथ हो सकती है। इसके पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारतीय जनता पार्टी के नामित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button