छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले में 5 नए चेहरों पर दांव:भाजपा की दूसरी सूची जारी, घोषित प्रत्याशियों का पार्टी कार्यालय में स्वागत

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले से घोषित भाजपा विधानसभा प्रत्याशी। - Dainik Bhaskar
दुर्ग जिले से घोषित भाजपा विधानसभा प्रत्याशी।

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। दूसरी लिस्ट में दुर्ग जिले से 5 विधानसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। दुर्ग जिले से इस बार भाजपा 5 नए चेहरों पर दांव लगा रही है, जिसमें तीन पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

जारी लिस्ट के मुताबिक, भिलाई नगर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को टिकट मिला है। वो पिछली बार वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव से चुनाव हारे थे।

पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल।
पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल।

नए चेहरों में पहली लिस्ट में पाटन से दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम फाइनल हुआ था। हालांकि विजय बघेल पाटन से पहले विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। एक बार वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी हरा चुके हैं।

डोमनलाल कोसरेवाड़ा, अहिरवारा से भाजपा प्रत्याशी
डोमनलाल कोसरेवाड़ा, अहिरवारा से भाजपा प्रत्याशी

अहिरवारा विधानसभा से डोमनलाल कोसरेवाड़ा को टिकट दिया गया है। डोमन लाल 2008 में अहिरवारा से भाजपा विधायक रह चुके हैं। इस तरह देखा जाए तो तीन चेहरे पुराने हैं। तीनों को विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुभव भी है।

प्रेम प्रकाश पाण्डेय, भिलाई नगर से विधानसभा प्रत्याशी।
प्रेम प्रकाश पाण्डेय, भिलाई नगर से विधानसभा प्रत्याशी।

इसके अलावा दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और वैशाली नगर से भाजपा ने एक दम नए चेहरों को जगह दी है। तीनों प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

रिकेश सेन, वैशाली नगर से विधानसभा प्रत्याशी।
रिकेश सेन, वैशाली नगर से विधानसभा प्रत्याशी।

इन तीन नए चेहरों पर भाजपा ने खेला दांव

भाजपा ने दूसरी लिस्ट में जिन तीन एकदम नए चेहरों को चगह दी है, उसमें दुर्ग शहर से संघ से जुड़े भाजपा नेता गजेंद्र यादव शामिल हैं।

गजेंद्र यादव, दुर्ग शहर से विधानसभा प्रत्याशी
गजेंद्र यादव, दुर्ग शहर से विधानसभा प्रत्याशी

इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण से भाजपा के जिला महामंत्री ललित चंद्राकर को टिकट मिला है।

ललित चंद्राकर, दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी।
ललित चंद्राकर, दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी।

सबसे अहम और भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली सीट वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन का नाम फाइनल हुआ है।

Related Articles

Back to top button