Uncategorized

दुर्ग कलेक्टर ने शातिर अपराधी को किया जिला बदर:7 जिलों में नहीं रख पाएगा कदम, एक सप्ताह में शहर छोड़ने के निर्देश

By Dinesh chourasiya

ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर दुर्ग - Dainik Bhaskar

दुर्ग कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के शातिर बदमाश मोहित सिन्हा को जिला बदर करने का आदेश दिया है। आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि एक साल तक मोहित सिन्हा दुर्ग जिला सहित उसके सीमावर्ती रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी सहित 7 जिलों में कदम नहीं रख पाएगा।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी को अनुशंसा पत्र लिखा था कि वो आदतन बदमाश मोहित सिन्हा के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने अपराध रोकने और जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मोहित के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की।

मोहित सिन्हा पिता राजेश सिन्हा (23 वर्ष) वार्ड 2 राजीवनगर दुर्ग का रहने वाला है। उसके खिलाफ दुर्ग सहित अन्य जिलों में मारपीट सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान वो किसी तरह की कानून व्यवस्था को खराब करने वाली वारदात को अंजाम ना दे सके, इसलिए उसके खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी किया गया है।

इस आदेश के बाद बदमाश मोहित सिन्हा को राजस्व जिला दुर्ग सहित उसके सीमावर्ती जिले रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी जिला की सीमाओं से एक सप्ताह के अंदर बाहर जाना होगा। इसके बाद एक साल तक वो इन जिलों में प्रवेश नहीं कर पाएगा। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग थाने में दर्ज हैं दर्जनों अपराध

बदमाश मोहित के खिलाफ दुर्ग कोतवाली थाने में मार-पीट, लोगों को गंदी-गंदी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने सहित सट्टा खाईवाली के कई अपराध दर्ज हैं। उसके खिलाफ कई बार कानूनी कार्रवाई की गई और वो न्यायिक हिरासत में भे भेजा गया, लेकिन उसके अपराध करने की प्रवृत्ति में कोई कमी नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button