Uncategorized
रायपुर में अशोका बिरयानी में गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों का मौत का वीडियो आया सामने
By Dinesh chourasiya








रायपुर। : राजधानी रायपुर के लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी सेंटर में गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, बिना सुरक्षा व्यवस्था के दो युवकों को गटर साफ करने गटर में क्यों उतारा गया इस बात को लेकर अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रस्सी से युवक को गटर से बाहर निकालते देखा जा सकता है।
अशोका बिरयानी के कर्मचारियों दोनों कर्मचारियों को गटर से निकालने के बाद सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ही युवक बेसुध थे. इसके बाद आनन-फानन में दोनों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Video Player








