Uncategorized

CG में दिल दहलाने वाली वारदात; अपने दो मासूमों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई मां जांच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

कांकेर।  : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, यहां महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है.

 

महिला की 3 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, चारामा क्षेत्र के बड़े गौरी गांव की महिला अपने दो मामासूमों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने डेढ़ साल और 6 माह के बच्चे को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी फंदे पर झूल गई. गत 3 साल पहले महिला की शादी हुई थी, फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नही मिला, पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

– 

Related Articles

Back to top button