Uncategorized

भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा में पानी के लिए हा-हाकार:कांग्रेस पार्षद वार्ड वासियों के साथ अपनी निगम सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे  महापौर के  आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ

By Dinesh chourasiya

धरने पर बैठी पार्षद व वार्ड के लोग समस्या सुनते महापौर और सभापति - Dainik Bhaskar

गर्मी शुरू होते ही भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा में पानी को लेकर हा-हाकार शुरू हो गया है। सोमवार को कोहका वार्ड 13 के कांग्रेसी पार्षद अंजू सिंह अपनी शहर सरकार की अनदेखी के खिलाफ वार्ड वासियों को लेकर धरने पर बैठ गए। कई घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद निगम के महापौर, सभापति और इंजीनियर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या को सुना।

आपको बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा के कोहका क्षेत्र में पानी की समस्या काफी अधिक बढ़ गई है। वार्ड 13 में पानी की नई टंकी बनने के बाद भी वहां घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पानी की किल्लत के चलते वार्ड की कांग्रेसी पार्षद अपनी ही शहर सरकार के विरोध में वार्ड वासियों को लेकर सुबह पांच बजे से धरने पर बैठ गई।

लोगों ने महापौर और निगम के अधिकारियों को घेरा

उन्होंने आरोप लगाया कि अमृत मिशन के तहत वार्ड में पानी की टंकी तो बनी लेकिन इसका पानी वार्ड में सप्लाई नहीं हो रहा है। महिलाओं का कहना है कि टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है,लेकिन जिनके घऱ पानी भरने वाले लोग नहीं है उनके लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। बुजुर्ग पानी नहीं भर पाते और फिर बूंद बूंद पानी के लिए तड़पते रहते हैं। इधर हैंडपंप में भी पीनी के लिए लोगों की कतार लगी रहती है। वार्डवासियों का कहना था कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होगा वे दिनभर धरने में बैठे रहेंगे।

महापौर ने दिया बिकल्प, तब खत्म हुआ धरना

इधर धऱने की खबर लगते ही निगम के महापौर नीरज पाल, सभापति, निगम के अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस विभाग अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने समस्या का समाधान निकाला। महापौर नीरज पाल ने कहा कि जब तक नई टंकी से पाइपलाइन नहीं जुड़ती तब तक मोहल्ले में बोर के जरिए पानी सप्लाई की जाए। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की यह समस्या उनके संज्ञान में है और इस पर काम भी चल रहा है। जल्द इसका समाधान हो जाएगा। इसके बाद धरना प्रदर्शन बंद किया गया।

25 सालों से नहीं खत्म हो रही पानी की समस्या

आपको बता दे कि वार्ड 13 में पानी की समस्या पिछले 25 सालों से इसी तरह बनी हुई है। कई निगम सरकार बदल गईं, लेकिन कोई भी वार्ड नंबर 13 के लोगों के घरों में साफ पानी नहीं पहुंचा पाया। भिलाई नगर निगम में इस समय कांग्रेस की शहर सरकार है। 70 वार्डों वाले इस भिलाई नगर निगम में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे वार्ड हैं, जहां हर साल पानी की किल्लत होती है।

Related Articles

Back to top button