Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बलात्कार की घटना आम बात हो गई है आरोपियो ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर, तीन नाबालिग लड़कियों को पिलाया फिर जगल में ले जाकर बारी बारी से हवस की प्यास मिटाई पुलिस ने चार को लिया हिरासत में 

By Dinesh chourasiya

 

 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां तीन नाबालिग लड़कियों से रेप किया गया है. चार आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की यह घटना है. आरोपियों में दो बालिग और दो नाबालिग हैं. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के रहने वाली तीन नाबालिक बालिकाओं में दो सगी बहन समेत एक अन्य को चार लोग कार में बैठाकर मैनपाट घूमने चले गए. रास्ते में आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर सभी बालिकाओं को पिला दिया और मैनपाट के जंगल में तीनों बालिकाओं से बेहोशी की हालत में तीन लोगों ने रेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने तीनों बालिकाओं को पत्थलगांव बस स्टैंड में छोड़ दिया.

इसके बाद एक पीड़िता ने अपने परिचित युवक को फोन कर पूरे घटना की जानकारी देते हुए उसे मदद के लिए बुलाया. लेकिन उस लड़के ने भी बालिका को लॉज में ले जाकर दुष्कर्म किया. इधर दोनों युवती के काफी देर तक नहीं आने से परेशान बालिकाओं ने घर में फोन कर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से खोजबीन करते हुए लॉज के कमरे से पीड़िता को बरामद किया.

Related Articles

Back to top button