Uncategorized

CG में : मोबाइल नहीं देने पर गुस्साई माँ ने अपने 4 माह के बच्चे को जमीन पर पटका, मासूम की मौत, हत्या को बताया था हादसा, अब चढ़ी  पुलिस के हत्थे 

By Dinesh chourasiya

 

रायगढ़।: जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक कलयुगी माँ ने अपने ही चार माह के मासूम की पटक कर हत्या कर दी है, महिला ने पुलिस के सामने फिसलकर गिर जाने से बच्चे के सिर में चोट लगाना बताया था, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की सच्चाई सामने आने पर लैलूंगा पुलिस ने 4 माह के शिशु की हत्या के अपराध में शिशु की निर्दयी मां और आरोपिया की सगी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अपराध को छिपाने घरवालों ने शिशु के उसकी मां के हाथ से गिर जाने से सिर में आई चोट की झूठी और मनगढ़ंत रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। पीएम रिपोर्ट में शिशु के सिर पर आई चोट किसी भारी ठोस वस्तु से प्रहार करने या टकराने की वजह से हिंसात्मक व्यवहार लेख किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा सूक्ष्मता से जांच किया गया। जांच दौरान पीएमकर्ता महिला चिकित्सक की पृथक से राय ली गई। पीएमकर्ता ने चोट को साधारण गिरने से आई चोट का होना नहीं बताई। थाना प्रभारी द्वारा मृतक की मां और घरवालों से कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमें घटना का खुलासा हुआ।

घटना को लेकर शिशु की दादी समारी पैकरा पति कमल सिंह पर उम्र 50 साल निवासी सराईमुडा थाना लैलूंगा द्वारा 16 जनवरी को थाना लैलूंगा में शिशु की मौत के संबंध में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराई कि शिशु की मां पूजा पैंकरा सुबह रोड के ढलान पर बच्चे को धूप दिखा रही थी। उसी समय पूजा को अचानक चक्कर आने से दोनों मां बेटा ढलान पर से गिर गये, जिससे शिशु आयुष 04 माह को चोट आयी, जिसे एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल लैलूंगा में भर्ती किए जहां इलाज दौरान शिशु की मृत्यु हो गई है। पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर मामला संदिग्ध पाए जाने से थाना प्रभारी राजेश जांगडे द्वारा मृतक के वारिसानों से कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिसमें यह बात सामने निकलकर आई कि 16 जनवरी के सुबह मृतक की मां पूजा पैंकरा से उसकी बड़ी बहन संतोषी पैंकरा मोबाइल मांग रही थी, मोबाइल नहीं देने पर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ। इसी झगड़ा विवाद के बीच गुस्से में आकर पूजा पैंकरा अपने चार महीने के शिशु आयुष को जमीन में पटक दी जिससे सिर में आई गंभीर चोट से शिशु की मृत्यु होगई। आरोपिया पूजा पैकरा पति अरविंद पैकरा उम्र 21 वर्ष तथा आरोपिया संतोषी पैकरा पिता कमल सिंह पर उम्र 32 वर्ष निवासी सराईमुडा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Back to top button