Uncategorized

CM साय ने विवि के आर्यभट्ट भवन का किया उद्घाटन:भिलाई में 209 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

By Dinesh chourasiya

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 4 मार्च को भिलाई प्रवास पर है। वो छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकांनद तकनीकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट भवन सहित 209 करोड़ के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

सीएसवीटीयू के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 10 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत आर्यभट्ट भवन नाम से शैक्षणिक भवन तैयार किया गया है। इस भवन में डिप्लोमा, बी टेक (ऑनर्स), एम् टेक व पी एच डी जैसे अन्य पाठ्यक्रम की कक्षाएं संचालित होंगी। यहां छात्रों के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के लिए अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ‘न्यूक्लियस टेक’ का ऑफिस संचालित होगा।

लोकार्पण के दौरान सीएम, मंत्री और नेता।

नवीन युवा उद्यमियों को इन्क्यूबेशन सेंटर एवं वित्तीय सहायता के लिए इस भवन में सीएसवीटीयू-फोर्टे का संचालन होगा। इसके अलावा यहां बिजनेस मॉडल और प्रौद्योगिकी वाले कुछ स्टार्ट-अप को आरईसी, नई दिल्ली के सी एस आर से सीएसवीटीयू भिलाई में शुरू किया जाएगा।

43 कार्यों का लोकार्पण और 9 का किया भूमिपूजन

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री दुर्ग संभाग में 175 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित 43 कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 9 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से होने वाले 9 अलग अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

Related Articles

Back to top button