नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर ने 97 करोड़ लाभ का बजट किया प्रस्तुत ₹620 करोड़ से होगी शहर का विकास
By Dinesh chourasiya
भिलाई नगर 04 मार्च। नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल के द्वारा आज वित्त वर्ष 2024 – 2025 के लिए 97 करोड़ 90 लाख 90 हजार के लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया। आज विशेष सम्मिलन में बजट अभीभाषण में बताया कि आगामी वर्ष में स्थानीय सरकार के द्वारा शहर का 620 करोड़ 51 लाख 3 हजार खर्च कर विकास किया जाएगा। परंतु विपक्ष द्वारा बजट की प्रति विलंब से दिए जाने के कारण चर्चा हेतु समय मांगा गया इस पर से अध्यक्ष ने आज की बैठक को स्थगित कर पुणे 7 मार्च को बजट बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। महापौर नीरज पाल ने बताया कि आयुक्त द्वारा प्रस्तुत अनुमानित बजट वर्ष 2024-25 में प्रांरभिक शेष राशि 132 करोड़ 93 लाख 49 हजार एवं आय 593 करोड़ 21 लाख 1 हजार, इस प्रकार कुल 726 करोड़ 14 लाख 50 हजार के विरुद्ध 654 करोड़ 92 लाख 29 हजार का व्यय अनुमानित है, एवं 71 करोड़ 22 लाख 21 हजार बचत का अनुमान हैं | महापौर नीरज पाल ने बताया कि आयुक्त द्वारा प्रस्तुत अनुमानित बजट वर्ष 2024-25 में प्रांरभिक शेष राशि 132 करोड़ 93 लाख 49 हजार एवं आय 593 करोड़ 21 लाख 1 हजार, इस प्रकार कुल 726 करोड़ 14 लाख 50 हजार के विरुद्ध 654 करोड़ 92 लाख 29 हजार का व्यय अनुमानित है, एवं 71 करोड़ 22 लाख 21 हजार बचत का अनुमान है |







महापौर नीरज पाल ने बताया कि आयुक्त द्वारा प्रस्तुत अनुमानित बजट वर्ष 2024-25 में प्रांरभिक शेष राशि 132 करोड़ 93 लाख 49 हजार एवं आय 593 करोड़ 21 लाख 1 हजार, इस प्रकार कुल 726 करोड़ 14 लाख 50 हजार के विरुद्ध 654 करोड़ 92 लाख 29 हजार का व्यय अनुमानित है, एवं 71 करोड़ 22 लाख 21 हजार बचत का अनुमान है।उपरोक्त प्रस्ताव पर महापौर परिषद पर चर्चा उपरान्त प्रांरभिक शेष राशि 132 करोड़ 93 लाख 49 हजार एवं आय 585 करोड़ 48 लाख 44 हजार इस प्रकार कुल 718 करोड़ 41 लाख 93 हजार के विरुद्ध 620 करोड़ 51 लाख 3 हजार का व्यय संशोधन एवं सुझाव के साथ 97 करोड़ 90 लाख 90 हजार अंतिम शेष राशि का अनुमान है। शहर के विकास के लिए कहा कि तक्षशिला निर्माण योजना के तहत – यूथ हब भिलाई के युवाओं को बेहतर शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गत वर्ष प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें शासन से 20 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है शीघ्र ही इसका निर्माण प्रारंभ कराया जायेगा। जहाँ 1000 सिटिंग कैपेसिटी का सेन्ट्रल लाइब्रेरी के साथ ही नाट्य कला नृत्य एवं संगीत शिक्षा हेतु ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना है।
• बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग सेंटर पिछले बजट सत्र के दौरान रोजगार के दृष्टिकोण से पलायन कर रहे युवाओं को भिलाई में ही रोजगार देने एवं आईटी सेक्टर की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग सेंटर खोले जाने की घोषणा की गयी थी, जिसके अंतर्गत भिलाई खुर्सीपार में बी.पी.ओ. काल सेंटर का सञ्चालन किया जा रहा है जिसमें 350 से अधिक युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा गया है, इस योजना की सफलता और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए इस बजट सत्र में एक नया बी.पी.ओ. काल सेंटर वैशालीनगर में प्रारंभ किया जाएगा।




• स्टार्ट-अप को बढ़ावा- पिछले बजट के दौरान हमनें शहर के स्टार्ट- अप उद्यमियता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यू.आई.पी.ए. अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्तावित किया था। जिसके तहत राज्य शासन की मदद से उद्यामियता को बढ़ावा दिए जाने स्थल चयन किया जा चूका है, जहाँ शहर के 10 युवा उद्यमियों/ स्टार्ट अप फाउंडर्स को स्थल उपलब्ध कराया जा रहा है।
• महिला सशक्तिकरण- महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पिछले समय में हमनें प्रदेश के पहले मदर्स मार्केट की स्थापना की जहाँ हमारी महिला स्व सहायता समूहों की बहनों को स्व रोजगार उपलब्ध कराने दूकान आबंटित किए गये हैं, वहीं रोजगार की दिशा में कदम बढाते हुए खुर्सीपार में जिले की पहली गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है जिसका 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो चूका है जिसके सञ्चालन से शहर की एक हजार से अधिक महिलाएं प्रत्यक्ष रोजगार से लाभान्वित होंगी।
• स्वास्थ्य सुविधाएँ- महिलाओं के स्वास्थ्य और घर पहुँच स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा दाई-दीदी मेडिकल यूनिट प्रारंभ की गयी थी। जिसका भिलाई नगर पालिक निगम द्वारा सफल सञ्चालन किया जा रहा है। अब तक 3057 कैम्प आयोजित कर 2 लाख 41 हजार 315 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चूका है, साथ ही अब तक 68 हजार 756 लैब टेस्ट किए जा चके हैं. इस योजना से निर्धन परिवारों को उनके मोहल्ले में ही दवा, उपचार एवं लैब टेस्ट की सुविधा निशुल्क रूप से हमारी माता एवं बहनों को प्राप्त हो रही है।
• सड़कों का विकास एवं सौन्दर्गीकरण- पिछले बजट सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से जुड़े एवं अन्य 10 सड़कों जैसे नेहरु नगर से सूर्या माल, सुपेला चौक से डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक, कर्मा चौक से बघवा मंदिर, तीन दर्शन मंदिर से शहीद पोट्टी रामलू चौक, आई.टी.आई. भिलाई से गौतम नगर रोड, खुर्सीपार चौक से श्रीराम चौक, जोन-03 गेट से अशर्फी मस्जिद चौक, खुर्सीपार गेट चौक से श्रीराम चौक, बसंत टाकिज से महात्मा गांधी चौक, सुपेला थाना से राधिका नगर पहुँच मार्ग, टोल प्लाजा से दीक्षित कॉलोनी कोसानगर इत्यादि सड़कों का विकास एवं सौन्दर्गीकरण किया जाना प्रस्तावित था। 28 करोड़ 74 लाख की लागत से इन सभी सड़कों का कार्य किया गया है, जिसका 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चूका है. इसी तारतम्य में जिस प्रकार नेहरु नगर चौक, सुपेला चौक को भव्य और आकर्षक बनाया गया है आने वाले समय में स्मृति नगर चौक, सूर्या माल चौक, गदा चौक, महात्मा गांधी चौक कैम्प, ओम शांति चौक, छावनी चौक, अवंती बाई चौक, पॉवर हॉउस चौक, हाउसिंग बोर्ड चौक हनुमान मंदिर इत्यादि को भी इसी तर्ज पर भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा।
• मांगलिक भवन पिछले समय में शहर में दो मांगलिक भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित किया गया था जिसमें बैकुंठधाम में डॉ. भीमराव आंबेडकर सर्व मांगलिक भवन संचालित है, वहीं हुडको स्थित मांगलिक भवन का 85 फीसदी कार्य पूर्ण हो चूका है जिसे शीघ्र ही जन सामान्य हेतु प्रारंभ कर दिया जायेगा।
• सामाजिक आयोजनों हेतु जन सामान्य की आवश्यकताओं एवं को देखते हुए पिछले सत्र तक शहर के 50 स्थानों में भव्य डोम रोड का निर्माण किया गया था, वर्तमान में शहर के विभिन्न स्थानों में 105 से अधिक छोटे-बड़े डोम रोड का निर्माण पूर्ण किया जा चूका है। नागरिकों द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु निःशुल्क रूप से उपयोग में लाया जा रहा है। • शिक्षा व्यवस्था- अच्छी शिक्षा सबका अधिकार को लक्ष्य बनाते हुए शहर में 7 स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्थापना, खुर्सीपार में ई-लाईब्रेरी की स्थापना, जिले का पहला एस्ट्रोनोमी लैब की स्थापना सेक्टर 6 स्थित आत्मानंद स्कूल में की गयी है, साथ ही शहीद उद्यान सेक्टर 5 में ऑक्सीरीडिंग जोन का निर्माण जारी है। साथ ही आधारभूत संरचनाओं में हमारे शहर की और भी कुछ आवश्यकताएं शेष हैं, जिन्हें हमें मिलकर पूरा करना है। भिलाई नगर पालिक निगम हेतु आयुक्त निवास, महापौर निवास और एक ए ग्रेड गेस्ट हाउस निर्माण किया जाएगा हमारे शहर को पं. नेहरु से सपनों का भिलाई के नाम से जाना जाता है। जब भिलाई इस्पात संयंत्र की नींव रखी गयी और हमारे प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु जी का मिलाई आगमन हुआ तब उनका उद्बोधन सुपेला स्थित नेहरु भवन में हुआ था। समय के साथ नेहरु भवन पुराना हो चूका है जिसके संधारण एवं सौन्दर्गीकरण की आवश्यकता को देखते हुए अपने महापौर निधि से नेहरु भवन के संधारण नवीनीकरण किए जाने साथ ही उक्त भवन को भिलाई सहित भारत सरकार के पहले कार्यकाल एवं पं. नेहरु के स्मृतियों से सुसज्जित किया जाएगा। महापौर के बजट भाषण के पश्चात पार्षद भोजराम सिन्हा के द्वारा कहा कि विपक्ष को बजट की प्रति विलोम से दी गई है इसलिए अध्ययन करने के लिए अध्यक्ष से उनके द्वारा समय मांगा गया जिस पर बजट बैठक को स्थगित कर पुनः 7 मार्च बजट बैठक की तिथि घोषित की गई।





