दुर्ग में बजरंग दल और क्रश्चियन समुदाय में जमकर मारपीट:बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप, बजरंगी को शांत करने में पुलिस के छूटे पसीने
By Dinesh chourasiya
दुर्ग शहर में रविवार को क्रश्चियन समुदाय और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बीच जमकर मारपीट और झूमा झटकी हुई। मामले की सूचना मिलते ही 6-7 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बड़ी मुश्किल से माहौल का काबू में किया।
जानकारी के मुताबिक दुर्ग के रायपुर नाका स्थित एक चर्च में रविवार 10-11 बजे के करीब प्रेयर चल रही थी। अचानक बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां बड़ी संख्या में पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि चर्चा में दूसरे धर्म के लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन करने के लिए ब्रेन वास किया जा रहा है। उन्हें तरह तरह का लालज देने की कोशिश की जा रही है।







बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्ज के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया। यह देख विशेष समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने उनके ऊपर पत्थर मारना शुरू किया। इससे बजरंगी काफी उग्र हो गए। वो चर्च में घुस गए इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट और झूमा झटकी हुई। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लगभग 200 से 250 की संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गया।

बजरंगियों को संभालना हो रहा था मुश्किल
बजरंग दल के कार्यकर्ता धर्म परिवर्तन कराने को लेकर काफी उग्र थे। पुलिस की मौजूदगी में भी उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए और कहा कि यदि ऐसा हुआ तो वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। एएसपी सिटी अभिषेक झा सहित लगभग 7 थानों के टीआई, पुलिस बल, सीएसपी आदि अधिकारी वहां मौजूद रहे। उन्होंने बजरंगियों को काफी समझाया और मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर माहौल शांत हुआ।




चर्च को बंद करने की बजरंगियों ने की मांग
बजरंग दल के पदाधिकारी रामलोचन तिवारी ने बताया कि यहां योजना के तहत धर्मांतरण कराने का कार्य किया जा रहा था। ये लोग भोले भाले हिंदुओं को दाल, चावल, दवा व अन्य व्यवस्था करने का प्रलोभन देकर ऐसा करते हैं। प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ये जो प्राइवेट चर्च संचालित है। इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।




