Uncategorized

दुर्ग जिले के कुम्हारी में घर जा रहे पिता-बेटी की टेलर की चपेट में आने से मौत एक गंभीर रूप से घायल 

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी का हाथ फैक्टर हुआ है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के डीएमसी के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के डोगरगढ़ निवासी कन्हैया सतनामी (35) बाइक में अपनी बेटी मोनिका (11) और छाया (11) को लेकर नानी के घर अकोली जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे-53 पर ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना दर्दनाक था कि कन्हैया और बेटी मोनिका की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरी बेटी छाया गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं।पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिस ने सभी को शास्त्री अस्पताल ले जाया गया।

पिता और बहन की मौत से अनजान थी बेटी छाया

घटना के बाद पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बात से अनजान छाया का ड्रेसिंग चल रहा है। लेकिन पिता और बहन को पास नहीं देखकर वो बार-बार बाहर जाने की बात कह रही थी। वहीं, पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

Related Articles

Back to top button