Uncategorized

दुर्ग में पुलिसवाला निकला गद्दार  अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ किया जर्बदस्ती रेप FIR दर्ज़ 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में एक आरक्षक पर अपने साथी सिपाही की पत्नी से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी पद्मनाभपुर थाने में पदस्थ है। दोनों सिपाही अच्छे दोस्त थे और इनका साथ उठना-बैठना और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था।

पद्मनाभपुर थाना पुलिस के मुताबिक, दुर्ग पुलिस में आरक्षक दीपक मानिकपुरी शनिवार को अपने साथी आरक्षक के घर पहुंचा। उस वक्त घर पर आरक्षक की पत्नी था जबकि पति ड्यूटी पर गया था। इसका फायदा उठाते हुए दीपक घर के अंदर दाखिल हुआ। पहले तो उसने इधर-उधर की बात की, बाद में जोर जबर्दस्ती की।

सिपाही ने सहकर्मी की पत्नी से किया रेप।

मामले को दबाने का किया गया प्रयास

इसी बीच महिला का आरक्षक पति घर आ गया। पत्नी ने घटना की जानकारी उसे दी, जिसके बाद दोनों पद्मनाभपुर थाने पहुंचे। ​​​​​​​पुलिस ने आरोपी सिपाही दीपक मानिकपुरी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की छवि खराब न हो, इसलिए मामले को दबाने की भी कोशिश की गई। अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button