
Uncategorized
बिलासपुर महामाया मंदिर पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का भव्य स्वागत हर चौक चौराहों पर किया गया
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर स्थित रतनपुर महामाया माता के दर्शन के लिए बिलासपुर पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का पूरे शहर में आज अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता, सेन श्रीवास समाज, शैक्षणिक संस्थानों सहित महाविद्यालय के युवाओं ने ढोल नगाड़ों, डीजे और आतिशबाजी के साथ युवा विधायक का अभिनंदन किया। रिकेश सेन विधायक बनने के बाद पहली बार आज बिलासपुर पहुंचे तो लगभग हर चौक चौराहों पर लोग उनके स्वागत को उमड़ पड़े।




