
नंदिनी अहिवारा:- नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे ने जन दर्शन में एवं संभाग आयुक्त को नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और जांच करने बावत आवेदन दिया
By Dinesh chourasiya
नंदिनी अहिवारा:- नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे ने जन दर्शन में एवं संभाग आयुक्त को
नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और जांच करने
बावत आवेदन दिया, दुर्गा गजबे ने बताया कि जब से न पा में अधिकारी सीमा बक्शी आई है
जब से भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं, जहाँ अधिकारी की सांठ गांठ है तो वहाँ महल बना लो
कोई बोलने वाला नहीं अगर
सांठ गांठ नहीं तो आशियाना उजाड़ने मे कोई समय नहीं, वार्ड 6 में सब्जी बाजार में गाड़ी रखने की जगह पर अवैध निर्माण किया गया है भानू साहू द्वारा पूर्व जिलाधीश महोदय के पास जन दर्शन में शिकायत की तब जिलाधीश महोदय ने 9-10 – 2023 को नगर पालिका अहिवारा को आदेशित किया कि वार्ड क्रमांक 6 मार्केट के सामने गाड़ी पार्किंग की भूमि पर हो रहे पुनः अतिक्रमण हटाने बाबत उसके बाद अहिवारा पालिका द्वारा उक्त प्रकरण का जवाब दिया जिलाधीश महोदय को 4-12-2023 को अतिक्रमणकर्ता को पत्र क्रमांक 1068 दिनांक 30 10 2023 के माध्यम से अतिक्रमण हटाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था एवं वर्तमान में उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है देखिए नगर पालिका द्वारा जिलाधीश महोदय को कैसे गुमराह किया गया सोचनीय स्थिति है तो नगर पालिका अधिकारी द्वारा आम आदमी को गुमराह क्यों नहीं कर सकती शिकायत दर्ज करने दुर्गा गजबे के साथ अन्य पीड़ित लोग भानू साहू
शबीना बेगम श्रीमती ताम्रकार एवं अन्य लोग अहिवारा से गए हुए थे अब देखना है प्रशासनिक अमला जांच कर पीड़ितों के साथ न्याय करता है ,




