Uncategorized

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट आज:CM साय 3 बजे जारी करेंगे नतीजे, 5.71 लाख छात्र-छात्राओं ने दी है परीक्षा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज 7 मई को जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करेंगे। बता दें कि इस बार बोर्ड एग्जाम में 5.71 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।

मार्च में यह परीक्षा शुरू हुई और मार्च में ही समाप्त हुई थी। कॉपियों का मूल्यांकन भी मार्च में ही शुरू हो गया था। इसके प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 अप्रैल तक पूरी कॉपियां जांचने का लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित तारीख में मूल्यांकन पूरा हुआ। आज रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ऑफिशियल वेबसाइट में देख सकेंगे नतीजे

नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी होंगे। जहां स्टूडेंट्स रोल नंबर और डिटेल के साथ अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कोरोना की वजह से साल 2021 में 10वीं के रिजल्ट असाइनमेंट के आधार पर जारी किए गए थे, जबकि 12वीं का एग्जाम छात्रों ने घर से ऑनलाइन दिया था।

5 सालों में 10वीं-12वीं के रिजल्ट में बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले 6 सालों में 7.41 फीसदी तक बढ़ा है। जबकि 12वीं में सफल होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 2.31 फीसदी तक बढ़ा है। साल 2020 और इसके बाद के सालों में दसवीं के नतीजे 70 प्रतिशत से ​ज्यादा रहे हैं।

पिछली बार तो 75.61 फीसदी छात्र पास हुए थे। इस बार भी दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट बेहतर होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button