Uncategorized

रायपुर में गरमाया अपार्टमेंट में मारपीट का मामला : आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव, सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ, कहा – आरोपियों पर हो सख्त कार्यवाही 

By Dinesh chourasiya

इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, लेकिन आरोपियों को कोर्ट से जमानत पर छोड़ दिया गया. स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं पर कार्रवाई कर आरोपियों को लाभ पहुंचाया है, जिससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं. आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की गई होती तो आज उन्हें जमानत नहीं मिली होती.

इस मामले को लेकर स्थानीय रहवासियों के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने आज थाने का घेराव किया. स्थानीय रहवासी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जमकर नारेबाज़ी करने लगे, जिसे देख एसडीएम, एडिशनल एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.

खम्हारडीह चौक पर आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. खम्हारडीह चौक को पूरी तरह बंद कर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे, जिससे सड़क पर घंटों लंबा जाम लगा रहा. शंकर नगर चौक, कचना रोड, अवंतिविहार रोड पर लंबा जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

Related Articles

Back to top button