Uncategorized

SSP दुर्ग की नई पहल।* ▪️ *08 कर्मचारियों के जन्मदिवस पर उनसे मुलाकात कर मनाया जन्मदिवस।* ▪️ *शुभकामना संदेश देकर समस्त कर्मचारियों का किया मुंह मीठा।* ▪️ *01 दिवस अवकाश देकर परिवारजनों के साथ समय बिताने का दिया तोहफा।*

By Dinesh chourasiya

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा दिनांक 15.01.2024 को जिले भर में कर्मचारियों का जन्मदिन मनाने की परंपरा के तहत एसपी कार्यालय दुर्ग में जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने आज दिनांक 15.01.2024 को 08 कर्मचारियों के जन्म दिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी कार्यालय के पूरे स्टॉफ सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जवानों का मुंह मीठा कर हुए जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी। सभी के साथ मिलकर खुशियां बांटने के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे अधिकारी कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते रहते हैं, उनको कहीं भी समय नहीं मिल पाता है तो पुलिस परिवार के साथ एक नई पहल जन्मदिवस मानने की परंपरा चालु की गई है जिसमे प्रत्येक कर्मचारियों के जन्मदिवस पर उनको जन्मदिवस मनाने हेतु, अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने हेतु एक दिवस अवकाश भी प्रदाय किया जाए।

कई जवान खुशी के इस क्षण को अपने मोबाइलों में कैद करने में लगे थे। किसी ने खुशी के इस अवसर की सैल्फी लेकर दिन को यादगार बनाया। कर्मचारियों ने कहा कि हमे ऐसा लगा ही नहीं कि हम घर से बाहर हैं बल्कि यह एहसास हुआ कि हम परिवार के बीच ही जन्मदिन मना रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button