Uncategorized

भिलाई में सटोरी ने लिखाई झूठी लूट की रिपोर्ट : पुलिस ने कहा रुपए हारा जुआ में तो सिर फाड़कर थाने पहुंच गया झूठा मामला दर्ज कराने जाने का है पूरा मामला 

By Dinesh chourasiya

सटोरी दादू जिसको देना था 5 लाख रुपए - Dainik Bhaskar

 भिलाई में एक सटोरी ने 5 लाख रुपए की झूठी लूट का मामला दर्ज कराया। लूट का नाम सामने आते ही जामुल पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की टीम उसमें सक्रिय हो गई। कई घंटे जांच के बाद पता चला कि सटोरी के पास क्रिकेट सट्टा से पांच लाख रुपए थे। उसे किसी को देना था, लेकिन उस रुपए को जुए में हार गया। इससे उसने झूठी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जामुल पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को हाउसिंग बोर्ड भिलाई का रहने वाले अंकित नाम का युवक पांच लाख रुपए की लूट की शिकायत दर्ज कराने थाने आया था। उसके सिर में चोट लगी थी और पट्टी भी बंधी थी। उसके साथ ही हाथ पैर में भी चोट लगी थी। उसकी हालत देखकर जामुल पुलिस को लगा की वो सही बता रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी केशव कोसले ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों की दी।

कुछ देर बाद जामुल थाने में क्राइम ब्रांच की टीम और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर भी पहुंच गए। क्राइम ब्रांच की टीम अंकित को लेकर 18 नंबर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास लेकर पहुंची जहां पर उसने लूट की वारदात होना बताया था। वहां लूट से जुड़े कोई सबूत या बयान नहीं मिले। जब अंकित से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो पांच लाख रुपए दादू नाम के युवक को देने थे। उन रुपए को वो जुए में हार गया था, जिससे उसने लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button