
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले की आरोपी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट ने एक लाख रुपये का लगाया जुर्माना
By Dinesh chourasiya
सौम्या करीब एक साल से जेल में बंद है। कोयला घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। सौम्या तब से जेल में हैं। रायपुर की विशेष अदालत और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से उनकी जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका में सौम्या चौरसिया ने अपने खिलाफ आरोपों को गलत ठहराया है।
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बेला एन त्रिवेदी और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच में यह सुनवाई हुई। अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत का समय खराब करने के लिए एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। ईडी ने अदालत को बताया कि कोयला परिवहन में 25 रुपए प्रति टन की वसूली हेतु सूर्यकांत तिवारी के कहने पर सौम्या चौरसिया ने नियम चेंज करवाए थे। उस समय के माइनिंग विभाग के निदेशक रहे समीर बिश्नोई ने ऑनलाइन टेंडर फॉर्म को ऑफलाइन में कन्वर्ट कर दिया था। जिसके चलते आसानी से वसूली का खेल निर्बाध गति से चलते रहता था। इस खेल का संचालक सूर्यकांत तिवारी था जो सौम्या चौरसिया की शह पर अवैध रूप से लेवी वसूल करता था। इस तरह भ्रष्टाचार कर कई बेनामी व अचल संपत्तियां हासिल की गई थी। ईडी ने इस मामले में सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी के अलावा आईएएस समीर बिश्नोई, आईएएस रानू साहू कोल वाशरी संचालक सुनील अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया था।














