Uncategorized

भिलाई बीएसपी प्लांट से 250 टन लौह स्क्रैप चोरी मामले में दो आरोपी और दबोचे गए  इस मामले में अब तक 08 आरोपियों को जेल भेजा गया है

By Dinesh chourasiya

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा, में ए.के. ट्रेडर्स प्लाट नंबर 18 ए805 एच.आई.ए. हथखोज मिलाई फैब्रीकेशन वर्कस एण्ड स्क्रैपडील में चेक करने पर हाईवा वाहन क्र. सीजी 04 क्यू.टी. 8797 में लोहे की प्लेट कटिंग एवं लोहे की बीम, पलू डस्ट के साथ भरा हुआ, ट्रक क्रं. सीजी 10 आर 2004 में लोहे का प्लेट कटिंग भरा हुआ, एवं एक खाली हाईवा बाहन के सीजी 08 ए.डब्ल्यू. 1475 जो अपनी लोहे की प्लेट एवं बीम को खाली करके वहीं खड़ा होना पाया गया, जिसके पास से लोहे की प्लेट, बीम का कंटिंग फ्लू डस्ट के साथ ढेर में पाया गया, तथा दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट एब श्वीम कटिंग पड़ा होना पाया गया एवं लोहे के समानों को उठाने एवं लोड करके ले जाने के लिए एक खाली ट्रक के. सीजी 07 एम.बी. 2455 एवं टाटा 1109 के सीजी 07 सी.ए. 6977 एक टाटा एस कं. सीजी 04 जे.बी. 9616 एवं लोहा लोड करने के उपयोग में लाये जाने वाले एक जे.सी. बी. के सीजी 08 ए. वाय. 8496, एक हाईड्रा के सीजी 07 सी.डब्ल्यू. 8063 तया एक चौन माउण्टींग मशीन बिना नंबर का एवं डस्ट छानने का पांच लोहे का मशीन जिसमें चीन माउंटेन, जे.सी.बी. एवं हाईड्रा का कार्य डम्प लोहे के प्लेट एब बीम को वाहनों में लोड कर अन्यत्र भेजने के कार्य में उपयोग करने के लिए रखा होना पाया गया।

फ्लू डस्ट के वाहनों में बीएसपी के लोहे की चोरी करना पाए जाने पर लोहे का प्लेट लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन कीमती करीबन 90 लाख रुपए तथा वाहनों को मिलाकर जुमला कीमती करीबन 3 करोड़ 22 लाख रूपये का जप्त कर आरोपी चिंतानंद साहू, जितेश वर्मा, मिथेन ठाकुर, निर्मल सिंह, रविन्द्र साहू एवं घनश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त सांई एसोसिट के क्रेन आपरेटर इन्द्र कुमार पटेल एवं मदन साहू को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

*आरोपी इन्द्र कुमार पटेल एवं मदन साहू के विरुद्ध प्रकरण में संलिप्त होने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।*

पूछताछ पर *आरोपी रविन्द्र साहू ने प्रकरण के मुख्य षड़यंत्रकर्ता एवं आरोपी संजय सिंह के कहने पर उसके साथ मिलकर मैग्नेटिक केन के माध्यम से बीएसपी के लोहे को चोरी कर फ्लू डस्ट के वाहनों में लोड किया जाना स्वीकार किया गया है।* प्रकरण में पूर्व में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अब तक 08 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी
1. इन्द्र कुमार पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी छावनी मंगल बाजार वार्ड 40 ठेठवार पारा छावनी जिला दुर्ग

2. मदन साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम डुमरडीह बाक्सर चौक वार्ड नं0 02 सोलर पैनल के पास उत्तई जिला दुर्ग’

थाना पुरानी भिलाई
अपराध क्रमांक 277/2026, थारा 303 (2), 317(4), 3(5), 112, 336(3)338, 343 (2) बीएनएस, छत्तीसगढ़ औद्योगिक सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 25, 26 (1)

Related Articles

Back to top button