भिलाई कैम्प 2 में ऑनलाइन सट्टा खेलने खिलाने 2 आरोपी गिरफ्तार फेयर प्ले के नाम से चलाते थे आईडी आरोपियों के कब्जे से 4 नग मोबाइल जब्त
By Dinesh chourasiya

विवरण -दिनांक 31.05.2026 को थाना छावनी में जरिए मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लडके कसाई मोहल्ला कैम्प 2 भिलाई में आनलाईन क्रिकेट आरसीबी एवं गुजरात टाईटन्स के मध्य हो रहे फायनल मैच पर मोबाईल के माध्यम से आनलाईन रूपये पैसों का दाव लगाकर हारजीत का खेल खेला रहे हैं, जो अभी कसाई मोहल्ला नहर किनारे कुंआ के पास वैठे है। उक्त मुखबीर की सूचना को अमल करते हुए तस्दीक रेड एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना छावनी की पुलिस टीम रवाना हुई, मौका स्थल कसाई मोहल्ला नहर किनारे कुंआ के पास कैम्प 2 भिलाई पहंचकर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना नाम 1- आतीश गौर पिता बलदेव गौर उम्र 30 साल साकिन सर्कुलर मार्केट श्रीराम डेयरी के पास, कैम्प 2 भिलाई 02- नियाज अहमद पिता स्व जलील अहमद उप्र 40 साल साकिन प्रकाश आटा चक्की के पास कैम्प 2 जिनकी तलाशी लेने पर आरोपी आतिश गोर के कब्जे से नथिंग कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 10000 रू0 । 2. एक नग परपल रंग का वीवो कम्पनी का टव स्क्रीन मोबाईल किमती करीबन 12000 रू० एवं नियाज अहमद के कब्जे से 1. एक नग काला रंग का मोटोरोला कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 8000 रू० । 2. एक आसमानी नीला रंग का लावा कम्पनी का की पेड मोबाईल् किमती 2000 रू बरामद हुआ। अपराध धारा का सबूत पाये जाने से मौके पर बरामद वस्तुओं को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी आतीश गौर एवं नियाज अहमद से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेने पर वह बतायें फेयर प्लेय के नाम से ऑनलाईन लिंक पर आनलाईन सटटा खेलते एवं खेलाते थे, जो आईडी मिली थी उक्त क नाम फेयर प्ले के नाम से आईडी चलाते थे जिसका हिसाब व्हाट्सअप में रखा करते थे जो पैसे हमे लाभ के रूप में प्राप्त होते थे उसे आपस में बांट लिया करते थे जो पैसे हमे मिलते थे उससे अपना खर्च चलाते थें और प्राप्त पैसों का लेन देन को अपने मोबाईल से डिलिट कर दिया करते थें, बतायें। आरोपीगण आतीश गौर एवं नियाज अहम को विधिवत गिरपतारी कर आरोपीगणों का कृत्य छ.ग. ज्आ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 7 एवं 12 बीएनएस का अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपीगणों का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।







जप्ती –
1.नथिंग कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 10000 रू0 ।
1. एक नग परपल रंग का वीवो कम्पनी का टव स्क्रीन मोबाईल किमती करीबन 12000 रू०
2. एक नग काला रंग का मोटोरोला कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 8000 रू० ।
3. एक आसमानी नीला रंग का लावा कम्पनी का की पेड मोबाईल् किमती 2000 रू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी-
1- आतीश गौर पिता बलदेव गौर उम्र 30 साल साकिन सर्कुलर मार्केट श्रीराम डेयरी के पास, कैम्प 2 भिलाई 2- नियाज अहमद पिता स्व जलील अहमद उप्र 40 साल साकिन प्रकाश आटा चक्की के पास कैम्प
अपराध क्रमांक -365/26 धारा छ.ग. ज्आ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 7 एवं 12 बीएनएस








