
Uncategorized
CG में होगी 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया बड़ा ऐलान
By Dinesh chourasiya







रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। हाल ही में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। साथ ही प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में अंग्रेजी में पढ़ाई शुरू होगी।
शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने आज सदन में ये जानकारी दी है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से पहले शिक्षकों भर्ती की होगी। जिसके लिए लोकसभा चुनाव से पहले विज्ञापन जारी किया जाएगा। स्कूलों में अध्यात्म और धर्म की शिक्षा दी जाएगी। सभी स्कूलों में आधे घंटे का योग पीरियड होगा
अग्रवाल ने कहा कि, आत्मानंद स्कूल योजना के नाम पर कांग्रेस सरकार ने केवल करप्शन किया। 251 पुराने भवनों पर 800 करोड़ खर्च कर दिए। कांग्रेस ने विद्या को बाजार बनाने की कोशिश की। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा- भर्ती लोकसभा चुनाव के पहले होगी या बाद में। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- चुनाव से पहले भर्ती के संबंध में विज्ञापन आ जाएगा।




