Uncategorized

दुर्ग में सड़क हादसे में एक की मौत एक गंभीर:पुलिस बेरीकेट्स से टकराया दोनों का सिर, पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार की मौत - Dainik Bhaskar

दुर्ग से धमधा रोड को जोड़ने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार दो दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी पारस ठाकुर का कहना है कि घटना रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच की है। शंकर नगर निवासी विवेक उमरे और उसका दोस्त संजीत साहू बुलेट CG 07CT 8916 से धामधा की तरफ से दुर्ग आ रहे थे। वो लोग फ्लाई ओवर ब्रिज से होते हुए दुर्ग की तरफ आ रहे थे।

उनकी बुलेट काफी तेज रफ्तार में थी। ब्रिज में अचानक मोड़ आने और सामने सुरक्षा की दृष्टि से रखे पुलिस बेरीकेट्स को देखकर वो लोग हड़बड़ा गया। उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क में स्किट कर गई। बाइक की रफ्तार अधिक होने से दोनों बाइक के साथ सड़क पर कई मीटर तक घिसटे और सामने रखे लोहे के बेरीकेट्स से उनका सिर टकरा गया।

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बुलेट

सूचना मिलते ही पुलिस व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विवेक उमरे को मृत घोषित कर दिया और संजीत साहू का उपचार चल रहा है। संजीत की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उसके सिर में गहरी चोट आई है। इससे पुलिस उसका बयान भी नहीं ले पा रही है।

पुलिस करेगी परिजनों से पूछताछ

इधर सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मरचुरी में विवेक के शव का पोस्टमार्टम होगा। संजीत की हालत गंभीर होने से उसे रेफर किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि वो दोनों कहां से आ रहे थे और इतनी रात में कहां गए थे। इसकी जानकारी के लिए वो परिजनों से पूछताछ करेगी।

Related Articles

Back to top button