Uncategorized

शराब नीति केस में केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर:ED ने कोर्ट में कहा- लेन-देन का पता लगाना है; कल रात हुई थी गिरफ्तारी

By Dinesh chourasiya

दिल्ली शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले 3 घंटे सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था

केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई दोपहर 2.15 बजे शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चली थी। इसके कोर्ट ने 3 घंटे बाद रात 8.34 बजे फैसला सुनाया।

ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी
जांच एजेंसी ने कोर्ट में अपनी दलीलों में सीएम को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया। ED ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ED के पास सब कुछ है, तो गिरफ्तारी की जरूरत क्यों पड़ी?

ED की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) राजू ने दलीलें दीं। वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल का पक्ष रखा। इस बीच विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button