Uncategorized

भिलाई में जुआ खेलते 9 लोग को पुलिस ने घेराबंदी कर के दबोचा एक लाख से अधिक नगदी सहित बाइक व मोबाइल जब्त

By Dinesh chourasiya

पुलिस की गिरफ्त में जुआ के आरोपी - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यहां जुआ की फड़ में रेड मारकर 9 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 1 लाख 34753 रुपए नगद सहित एक स्कूटी व तीन बाइक और 98 मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि हनुमान मंदिर दादर रोड के पास कई लोग रोज इकट्ठा होते हैं और ताश पत्ती से जुआ का दांव लगाते हैं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल को दी। एसएसपी ने तुरंत इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

टीम में एडिशनल एसपी और सीएसपी सहित प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश धुव्र, खुर्सीपार टीआई अम्बर सिंह भारद्वाज, जामुल टीआई कपिल देव पांडेय, छावनी प्रभारी उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर को शामिल किया गया ।

पुलिस की टीम मुखबिर मुखबिर के इनपुट के आधार पर हनुमान मंदिर के पास दादर रोड पहुंची। पुलिस ने देखा कि यहां स्टाफ के साथ शासकीय वाहन एवं प्रायवेट वाहनों का जमावड़ा लगा है। मंदिर के पास जुआरी बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर जुआ का दांव लगा रहे हैं।

पुलिस को आता देख उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था। इससे वो भाग नहीं सके और सभी जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

जुआ खेलते ये लोग हुए गिरफ्तार

  1. जी रामा रेड्डी (55 साल) निवासी रेल्वे कालोनी जोन 01, 592/एफ, चरोदा
  2. मो. यूनुस कुरैशी (57 साल) निवासी बीएमवाय चरोदा रेल्वे कालोनी जोन 02
  3. फरीद अहमद (39 साल) निवासी चरोदा बस्ती नेहरू चौक थाना पुरानी भिलाई
  4. अनिल वैद्य (40 साल) निवासी जोन 01, सांई मंदिर के पास चरोदा
  5. भूपेन्द्र वर्मा (33 साल) निवासी चरोदा बस्ती सरस्वती चौक थाना पुरानी भिलाई
  6. जीवी प्रसाद राव (46 साल) निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरोदा थाना पुरानी भिलाई
  7. प्रफुल्ल प्रधान उर्फ जापानी (68 साल) निवासी राजीव नगर चरोदा जोन 02
  8. शंकर कुमार (40 साल) निवासी जी केबिन चरोदा थाना जीआरपी चरोदा
  9. बंशी (51 साल) निवासी कुम्हारी चौक थाना कुम्हारी

Related Articles

Back to top button