Uncategorized

दुर्ग में 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत प्राइवेट-पार्ट को सिगरेट से दागा आरोपी फिर मौत के घाट उतारा कन्याभोज करने गई बच्ची पर सेक्सुअल-असॉल्ट; इलेक्ट्रिक शॉट दिया, 

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची का मर्डर हुआ है। बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, लाइटर से जलाया, फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा है। इसके बाद लाश को कार की डिक्की में छिपाई।

मिली जानकारी के मुताबिक कार की डिक्की में बच्ची के हाथ अकड़े हुए थे। चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। होंठ और नाक से खून निकल रहा था। परिजन ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के बाद भीड़ उग्र हो गई। संदेही युवक के घर और कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

मृत बच्ची की मां ने  बताया कि मेरी बेटी के प्राइवेट पार्ट को दागा है। दोनों तरफ से शरीर के हिस्से को फाड़ दिया है। ऐसा कौन करता है। जानवरों की तरह नोचा है। राक्षसों के जैसे मारा है। आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाए।

वहीं पुलिस पर मृत बच्ची के चाचा कि बेटी को भी पीटने का आरोप है। बच्ची कह रही है कि मेरे को पुलिस अंकल पीटे हैं। बोल रहे थे तेरे को यहीं सुला देंगे। बच्ची रो-रोकर पुलिसकर्मियों की पिटाई की बात बता रही है। बताया जा रहा है कि केस को दबाने के लिए राजनीतिक दबाव की बात भी सामने आ रही है।

कार में बच्ची की लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। दुर्ग में भीड़ प्रदर्शन कर रही है।

Related Articles

Back to top button