ED कार्यालय का घेरावः सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, बोले- 85वां महाधिवेशन होकर रहेगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई का अब जोरो से विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस के नेताओं समेत प्रदेशभर के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए है। आज कांग्रेस ने राजधानी रायपुर स्थित ईडी कार्यालय का घेराव किया। इस घेराव में हजारांं की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की “EDगर्दी” को समझ चुकी है… आज छत्तीसगढ़ की सड़कें चीख-चीख कर कह रही है- जब जब मोदी डरता है, ED को आगे करता है। #लड़ेंगे_जीतेंगे. मोदी सरकार यदि यह सोचती है कि सत्ता के षड्यंत्रों से वह कांग्रेस को उसके उद्देश्य से, जनता की आवाज उठाने से रोक लेगी तो यह उसकी भूल है।
मोदी जी आपकी अत्याचार हमारे इरादे मजबूत बनाते हैं, हम न डरे थे, न डरेंगे। भाजपा नहीं चाहती कि देश के मूल मुद्दों पर चिंतन हो, सुरसा की तरह मुँह फाड़ रही महंगाई, बेरोजगारी पर बात हो, आम जनता की पीड़ा को आवाज मिले। ED के यह छापे हमें हमारे लक्ष्य से नहीं डिगा सकते, 85वां महाधिवेशन होकर रहेगा।
तानाशाह डरा हुआ है। कांग्रेस के अधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में हमारे नेताओं पर ED के छापे मरवाए गए। इन्हें लगता है हम डर जाएंगे। ये कांग्रेस है.. जिसने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, देश को आजादी दिलाई। हम अंग्रेजों के गुलामों से डरेंगे? गजब गलतफहमी पाल रखी है। #लड़ेंगे_जीतेंगे.
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने रितेश कुमार को बनाया बालोद शहर जिला अध्यक्ष
8 hours ago
ग्राम मेड़की में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बालक सिंह साहू ने किया ध्वजारोहण
10 hours ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का “15 अगस्त से साइबर जागृति अभियान QR कोड और लिंक जारी कर शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेगा कैंपेन
11 hours ago
बालोद SDOP विनय साहू को 2 राष्ट्रपति वीरता पदक:नारायणपुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान अदम्य साहस के लिए मिला सम्मान
11 hours ago
CG में हथियारबंद बदमाशों ने 7 गैस सिलेंडर लूटे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन गेट के सामने 4-5 नकाबपोशों ने ट्रक रुकवाया,चालक को बंदूक दिखाई स्कॉर्पियो में भाग निकले
12 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर वार्ड क्रमांक 01 में घर-घर पहुंचा बूंदी प्रसाद, वार्डवासियों ने उत्साह से मनाया राष्ट्रीय पर्व
14 hours ago
बालोद की बेटी सीमा ने मुंगेली में लहराया परचम, कर्तव्यनिष्ठा से जीता सम्मान
15 hours ago
सांसद विजय बघेल ने बेमेतरा में किया ध्वजारोहण:परेड की ली सलामी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बेसिक स्कूल मैदान में समारोह
15 hours ago
CG में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में , CBI जांच शुरू:बिलासपुर पहुंचकर टीम ने केस डायरी खंगाली, रिश्तेदारों का दावा- पुलिस ने 36 घंटे तक पीटा था
16 hours ago
CG में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण:सीएम का ऐलान- 500 करोड़ का AI मिशन मंजूर, कॉमनवेल्थ में सिल्वर जीतने वाली ज्ञानेश्वरी DSP बनेंगी