Uncategorized

भिलाई में बिजली की समस्याओं को लेकर BJP का प्रदर्शन:बिजली दफ्तर का घेराव, बिल हाफ करने और कटौती रोकने की मांग

By Dinesh chourasiya

भिलाई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिजली से जुड़ी लोगों की समस्याओं को लेकर मदर टेरेसा नगर विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर दिया। अधिक बिजली बिल, बिजली कटौती, अतिरिक्त कर लेने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

आखिर में बिजली कटौती न करने और संपूर्ण बिजली बिल हाफ करने की मांग करते हुए भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यपालन अभियंता और एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। इससे पहले बिजली कटौती पर आक्रोश जताते हुए भाजपा कार्यकर्ता बैकुंठधाम मंदिर के सामने जुटे, जहां से रैली निकालकर बिजली कार्यालय घेरने पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने बैरिकेड्स भी लगाए गए थे, जिसे पार करने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, महामंत्री प्रेमलाल साहू, योगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, महेश वर्मा, मिथिला खिचरिया, शंकर लाल देवांगन, प्रमोद सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जयप्रकाश यादव, मीडिया सहप्रभारी रणजीत सिंह ठाकुर, उपासना चंद्राकर सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button