
9 अगस्त का राशिफलः मीन, सिंह, कर्क और मिथुन राशिवालों को आर्थिक हानि की संभावना
रायपुरः आज का पंचांग 9 अगस्त 2022 दिन मंगलवार श्रावण मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 5 बजकर 45 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य दक्षिणायन का है। नक्षत्र मूल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक और चंद्रमा धनु राशि में है। आज का राहुकाल दोपहर 3 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।
मेषः आज तर्क शक्ति उत्तम रहेगी। वर्कलोड होने से रिलेक्स नहीं हो पायेंगे। अनिद्रा तथा तनाव रहेगा। बुध के उपाय करें। ऊँ बुधाय नमः का जाप करें। गणपतिजी की आराधना करें तथा हरिभजन करें। गरीबों को नित्य एक कप मूंग का दान करें।







वृषभः आज किसी परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। वर्तमान कार्य मनमाफिक नहीं होने से भी तनाव रहेगा। उपाय के लिए काले तिल का दान करें और शनि के मंत्रों का जाप करें।
मिथुनः मिथुन राशि के जातक आज आज गुस्से पर काबू रखें। नए अनुबंध नहीं करें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। गुरु के उपाय से कल्याण होगा। ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। गाय को केला खिलाएं।
कर्कः बिजनेस लेनदारी रूकने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में दोतरफा परेशानी होगी। जॉब बदलने के प्रयास में सफलता नहीं मिलने से असंतोष होगा। शुक्र की शुभता के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। वृद्ध की सहायता करें।




सिंहः शेयर में धन ना लगायें अचानक हानि की संभावना हैं। प्रतिद्वंद्वियों से विवाद या हानि की संभावना है। छुट्टियां स्वीकृत ना होने से परेशान हो सकते हैं। राहत के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। जरूरतमंदों को दवा दान करें।
कन्याः छोटे छोटे कार्य में लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी की शिकायत नजरअंदाज ना करें। पार्टी करने से स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। चंद्रमा के लिए उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। चावल का दान करें।
तुलाः आपका सामाजिक दायरा बढ़ने के योग हैं। यदि आप समय पर अपने कार्यस्थल पर लापरवाही करेंगे तो सहकर्मी की चालाकी से कार्य बिगड़ सकता है। थोड़ी सावधानी की आवश्यकता होगी। वाहन का उपयोग संभल कर करें। उपाय के लिए तांबे की अंगूठी दान करें। मंगल के मंत्रों का जाप करें।
वृश्चिकः यात्रा, प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य न करें। आज गाय को हरा चारा खिलायें। गणेशजी के मंत्र का जाप करें।
धनुः इस राशिवालों के लिए आज मनोरंजन और खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियां आपके जीवन का हिस्सा बन सकती हैं। व्यस्त होकर आप एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता कहलाएंगे। पूजापाठ में सम्मिलित होंगे। उपाय के लिए लाल वस्तु का दान एवं गायत्री मंत्र का जाप करें।
मकरः आज आप शक्तिशाली और अनुकूल ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक स्थितियों और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा। दिन भर लोगों से घिरे रहेंगे। आज चंद्रमा को अर्घ्य देकर आहार ग्रहण करें। सुहाग सामग्री का दान करें।
कुंभः अपने करियर और व्यवसाय से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें और दूरदर्शिता से काम लें। इधर-उधर की झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपने काम को सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें। उपाय के लिए छायापात्र का दान करें। दत्तात्रेय मंत्र का जाप करें।
मीनः कोई कीमती वस्तु खो सकती है। धन सुख में कमी कर सकता है। स्वास्थ्य में वातरोग तथा बुखार से कार्य में रूकावट संभव है। आज भोजन की थाली से खाना निकालकर कुत्ते को दें। दूध या चावल का दान करें।








